Tuesday, April 21, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीAI टूल्स जो रोजाना के काम सुपरफास्ट स्पीड से कर देते हैं,...

AI टूल्स जो रोजाना के काम सुपरफास्ट स्पीड से कर देते हैं, घंटों का काम निपटाएंगे मिनटों में


AI Helpful Tools: आजकल एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है। हमें अक्सर ये सुनने को मिल जाता है कि एआई की मदद से आपके साधारण काम को 10 गुना तेज स्पीड से करने में मदद मिल सकती है। वहीं AI सिर्फ बातें करने के लिए चैटबॉट के रूप में ही नहीं बल्कि आपके लिए गेम-चेंजर साबित होने वाले माध्यम के तौर पर सामने आ चुका है। यहां हम आपको ऐसे एआई टूल्स के बारे में बता रहे हैं जो रोजाना के काम सुपरफास्ट स्पीड से कर देते हैं और आप अपने घंटों का काम मिनटों में निपटा सकते हैं।

यहां कुछ AI टूल्स के बारे में बताया गया है जो आपके काम की स्पीड बढ़ा सकते हैं-

लिखने के काम के लिए कुछ टूल्स

ChatGPT / Claude

मुश्किल ईमेल लिखने, रिपोर्ट तैयार करने या किसी भी टॉपिक पर आईडिया लेने के लिए बेहतरीन टूल हैं।

Grammarly AI
यह आपकी इंग्लिश राइटिंग की स्पेलिंग ठीक करता है। इसके अलावा आपके लिखने के अंदाज को भी प्रोफेशनल बना देता है।

Copy.ai
अगर आप सोशल मीडिया मैनेजर या मार्केटर हैं तो यह टूल सेकंडों में शानदार कैप्शन्स और विज्ञापन लिख देता है।

2. सबसे दमदार ऑटोमेशन एआई टूल

Zapier AI / n8n
एप्स को कनेक्ट करके काम खुद करता है और इससे रिपीट होने वाले काम खत्म हो जाते हैं। इसके उदाहरण के तौर पर देखें कि ये Email से Excel और WhatsApp मिनटों में एक्सेस कर प्रोजेक्ट बना देता है।

3. ऑफिस की लंबी मीटिंग्स से नोट्स बनाने में मददगार टूल्स

Otter.ai / Fireflies.ai
ये टूल्स आपकी मीटिंग्स को अटेंड करते हैं और पूरी बातचीत को टेक्स्ट में बदल देते हैं। मीटिंग खत्म होते ही आपको समरी मिल सकती है।

Notion AI
आपके नोट्स को व्यवस्थित करने, लिस्ट बनाने और डेटा को टेबल में बदलने के लिए बेहतरीन टूल है।

4. डिजाइन-प्रेजेंटेशन के लिए बिना किसी ग्राफिक डिजाइनर के प्रोफेशनल काम करने वाले टूल्स

Canva Magic Studio
बस टेक्स्ट लिखें और यह आपके लिए इमेज, सोशल मीडिया पोस्ट या पूरा प्रेजेंटेशन डिजाइन कर देगा।

Gamma.app
अगर आपको ऑफिस में प्रेजेंटेशन देना है तो बस टॉपिक का नाम डालें। यह अपने आप स्लाइड्स, इमेज और कंटेंट तैयार कर देगा।

Midjourney / DALL-E 3
हाई-क्वालिटी और यूनीक इमेजेस जनरेट करने के लिए काम आते हैं।

5. वीडियो और ऑडियो बेस्ड एआई टूल्स जो बनाएं कंटेंट क्रिएशन को आसान

Lumen5
किसी भी ब्लॉग पोस्ट या आर्टिकल को कुछ ही मिनटों में वीडियो में बदल देता है।

Descript
वीडियो एडिटिंग को को बेहद आसान बना देता है। आप टेक्स्ट हटाएंगे और वीडियो से वो हिस्सा कट जाएगा।

Adobe Podcast
अगर आपके बैकग्राउंड में शोर है तो यह उसे हटाकर आपकी आवाज को स्टूडियो जैसी बना देता है।

6. कोडिंग और डेटा को आसान बनाने वाले टूल्स

GitHub Copilot
अगर आप कोडिंग करते हैं, तो यह आपके लिए कोड लिखता है और गलतियां सुधारता है।

Rows.ai
यह एक्सेल का AI वर्जन है जो डेटा का एनालिसिस खुद कर देता है।

ये भी पढ़ें 

AC की सर्विसिंग कराने में कितना खर्च आता है, जानें हर चीज की अलग-अलग कॉस्ट कितनी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments