Wednesday, February 11, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाVande Bharat: उदयपुर-अहमदाबाद अब सिर्फ 4 घंटे में, नई वंदे भारत ट्रेन...

Vande Bharat: उदयपुर-अहमदाबाद अब सिर्फ 4 घंटे में, नई वंदे भारत ट्रेन मंजूर, दो होंगी बंद


इस नई वंदे भारत ट्रेन से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा- India TV Paisa

Photo:रेल मंत्रालय एक्स पोस्ट इस नई वंदे भारत ट्रेन से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने राजस्थान और गुजरात को जोड़ने वाली एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने उदयपुर सिटी से असारवा (अहमदाबाद) के बीच नई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और व्यापार को जबरदस्त बूस्ट देगी। ट्रेन की शुरुआत नियमित संचालन के तौर पर होने जा रही है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

दो वंदे भारत ट्रेन सेवाएं इस हफ्ते से बंद होंगी 

indianexpress की खबर के मुताबिक,नई उदयपुर–असारवा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के साथ ही भारतीय रेलवे ने दो मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 20981/82 (उदयपुर सिटी–आगरा कैंट–उदयपुर सिटी) वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2026 से बंद होगी और ट्रेन नंबर 20979/80 (उदयपुर सिटी–जयपुर–उदयपुर सिटी) वंदे भारत एक्सप्रेस 14 फरवरी 2026 से बंद हो जाएगी। 

उदयपुर–असारवा वंदे भारत ट्रेन: टाइमिंग और फ्रीक्वेंसी

उदयपुर सिटी–असारवा (अहमदाबाद)–उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी (मंगलवार को छोड़कर)।


ट्रेन नंबर 26963 (उदयपुर सिटी से असारवा)

प्रस्थान: सुबह 6:10 बजे

आगमन: सुबह 10:25 बजे

ट्रेन नंबर 26964 (असारवा से उदयपुर सिटी)

प्रस्थान: शाम 5:45 बजे

आगमन: रात 10:00 बजे

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक, यह वंदे भारत ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर रुकेगी। उदयपुर–असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। यह ट्रेन यात्रियों को तेज, आरामदायक और प्रीमियम यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की एक अत्याधुनिक, सेमी-हाई स्पीड और स्वदेशी ट्रेन है, जिसे खासतौर पर तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस देश के कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, वाराणसी, भोपाल, अहमदाबाद, जयपुर, उदयपुर, मुंबई, चेन्नई समेत कई रूट्स पर संचालित हो रही है। रेलवे ने हाल ही में पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की भी शुरुआत की है। आने वाले दिनों में और भी अलग-अलग रूट पर इसे चलाने की तैयारी है। 

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments