Saturday, July 11, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीक्या आपने यूज किया है Samsung का सोलर पैनल वाला फोन? 16...

क्या आपने यूज किया है Samsung का सोलर पैनल वाला फोन? 16 साल पहले हुआ था लॉन्च


सैमसंग हाल ही में अपनी नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने इनोवेशन के लिए जानी जाती है। कंपनी ने आज से करीब 16 साल पहले एक ऐसा मोबाइल फोन लॉन्च किया था, जिसकी बैटरी सोलर पैनल से चार्ज होती थी। इस फोन के बैक पैनल में सोलर पैनल लगा था। क्या आपने सैमसंग का यह फोन यूज किया है? अगर नहीं किया है तो हम आपको इस फोन के बारे में बताने जा रहे हैं…

सैमसंग का सोलर पैनल वाला फोन

साल 2009 में सैमसंग ने अपना यह फोन Solar Guru E1107 लॉन्च किया था। इस फीचर फोन को खास तौर पर उन एरिया में रहने वाले लोगों के लिए लॉन्च किया था, जहां बिजली की दिक्कत होती है। फोन को धूप में रखकर चार्ज किया जा सकता था और यूज किया जा सकता था। फोन के बैक पैनल में एक बड़ा सोलर पैनल लगा था, जो पूरे एरिया को कवर कर लेता था।

हालांकि, सैमसंग का यह फोन पूरी तरह से सोलर पावर पर निर्भर नहीं था। इस फोन को आप बिजली से भी चार्ज कर सकते थे। सोलर पैनल को केवल इमरजेंसी में फोन चार्ज करने के लिए दिया गया था। कंपनी का दावा था कि इस फोन को एक घंटे तेज धूप में रखने से 5 से 10 मिनट तक का टॉकटाइम मिल जाता था। बैटरी को फुल चार्ज करने के लिए 40 घंटे धूप की जरूरत होती थी।

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.5 इंच का डिस्प्ले मिलता था। फोन में FM रेडियो, टॉर्च, MP3 रिंगटोन, गेम्स और मोबाइल ट्रैकर जैसे फीचर्स भी दिए गए थे। इसमें कंपनी ने 800mAh की बैटरी यूज की थी। नॉर्मल यूज में फोन की बैटरी 8 घंटे तक टॉकटाइन ऑफर करती थी। सैमसंग के इस फोन की कीमत 2,799 रुपये थी।

क्यों आगे बढ़ी नहीं टेक्नोलॉजी?

सैमसंग ने हालांकि, बाद में सोलर पैनल वाली टेक्नोलॉजी को आगे नहीं बढ़ाया। इसका मुख्य कारण ये है कि स्मार्टफोन के आने के बाद फोन को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होने लगी। फोन की बैटरी भी बड़ी हो गई, जिसे सोलर पैनल के जरिए चार्ज करना लगभग नामुमकिन हो गया। इसके लिए और बड़े पैनल की जरूरत होती, जो फोन के बैक में फिट नहीं बैठता।

यह भी पढ़ें – भारत में बच्चों के लिए बैन हो सकता है सोशल मीडिया? पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रेलिया के कानून की तारीफ





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments