Tuesday, September 15, 2026
HomeBreaking Newsअमेरिका और कनाडा में ट्रेड वॉर तेज, कनाडा के कई सामानों पर...

अमेरिका और कनाडा में ट्रेड वॉर तेज, कनाडा के कई सामानों पर अमेरिका में लगी रोक


अमेरिका और कनाडा में ट्रेड वॉर जारी है. इसी के मद्देनजर व्हाइट हाउस ने मंगलवार शाम को 5 नए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किए. इनमें शराब समेत कनाडा से आने वाले कुछ सामानों पर रोक लगाने और कनाडा के कई अन्य उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही गई है. 

यह कदम ओटावा द्वारा अमेरिका के लगभग 28 अरब डॉलर के उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लागू करने के बाद उठाया गया है. व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिका कनाडा से आने वाले कुछ सामानों पर रोक लगाएगा. इनमें ज़्यादातर शराब, कुछ डेयरी उत्पाद और मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं. दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर और भी गहराता जा रहा है.

कनाडा ने अरबों डॉलर के अमेरिकी सामान पर लगाया बैन
सीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा ट्रंप प्रशासन कनाडा के और भी उत्पादों को 50 फीसदी टैरिफ वाली सूची में शामिल कर रहा है, जिनमें गद्दे और मोटरबोट भी शामिल हैं. ये नए प्रतिबंध महीने के आखिर तक लागू हो जाएंगे. इनकी घोषणा तब की गई जब आज ही कनाडा ने अरबों डॉलर के अमेरिकी इंपोर्ट प्रोडक्ट्स (आयातित सामान) पर टैरिफ लागू किया.

कनाडाई पीएम ने क्या कहा
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक नए वीडियो में कनाडा के लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अमेरिका से दूरी बनाने की कनाडा को कीमत चुकानी होगी, लेकिन इसका दूसरा विकल्प इससे भी कहीं ज्यादा बुरा होगा और इस तरह ट्रंप प्रशासन कहीं न कहीं कनाडा के साथ ट्रे़ड वॉर को बढ़ाता जा रहा है.

कब से लागू होगा प्रतिबंध
कनाडा में शराब पर बड़े पैमाने पर 29 सितंबर से प्रतिबंध लागू होने वाला है. ट्रंप के कनाडाई शराब प्रतिबंध आदेश में कहा गया है, कनाडा की बीयर, वाइन, साइडर, व्हिस्की, वोदका और अन्य स्पिरिट्स को इंपोर्ट करने पर अमेरिका में बैन लगा दिया गया है. ट्रंप ने शराब के अलावा कुछ और प्रोडक्ट्स पर भी बैन लगाया है. इनमें गुड़, मट्ठा उत्पाद और गैर-अल्कोहल वाली बीयर शामिल है. 

ये भी पढ़ें

‘पुतिन ट्रंप को…’, जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments