- Hindi News
- Sports
- Satwik Chirag Enter China Masters Final | Shenzhen Badminton News
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारत की मेंस डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के नूर मोहम्मद अज्रिन और तान वी कियोंग की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-11 से हरा दिया।
शेनझेन एरिना में खेला गया यह मुकाबला 1 घंटे 6 मिनट तक चला। अब फाइनल में उनकी भिड़ंत चीन की जोड़ी हे जी टिंग और रेन शियांग यू से होगी।
सात्विक-चिराग ने पिछले चार सालों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि वे एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सके।

सात्विक-चिराग तीसरी बार चाइना मास्टर्स का फाइनल खेलेंगे। इससे पहले दोनों बार वे रनर-अप रहे।
खराब शुरुआत के बाद वापसी की
सेमीफाइनल मैच के पहले गेम में सात्विक और चिराग की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और वे 0-5 से पिछड़ गए थे। हालांकि, इसके बाद भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार 7 अंक हासिल किए और 7-5 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने बढ़त को कायम रखते हुए पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने पलटवार किया और 18-21 से गेम जीतकर मुकाबले को तीसरे गेम तक ले गई।
भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम एकतरफा जीता
तीसरे और आखिरी गेम में सात्विक-चिराग पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि विरोधी जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 21-11 से गेम और मैच अपने नाम कर लिया।
——————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
अल्काराज और मेदवेदेव US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचे:सबालेंका के मैच में गांजे की बदबू से रुका खेल, विंबलडन फाइनलिस्ट मुचोवा बाहर

न्यूयॉर्क में शुक्रवार को US ओपन 2026 के तीसरे राउंड में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने चीन के वू यिबिंग को 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर मेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में पहुंच गए। 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर लौटे अल्काराज ने 2 घंटे 20 मिनट में मैच जीता। पूरी खबर पढ़ें…



