केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज नाम के युवक ने अपना भाई कहा है. इस पर चिराग पासवान की पार्टी (एलजेपी रामविलास) की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है.
शुक्रवार (04 सितंबर, 2026) को एबीपी न्यूज़ से एलजेपी रामविलास के प्रवक्ता डॉ. विनित सिंह ने कहा कि हमारे नेता काफी पॉपुलर हैं. उनके समर्थक, उनके चाहने वाले उन्हें भैया कहते हैं, रिस्पेक्ट करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सभी लोग उनके भाई हो जाएं.
‘कोई कह दे कि हमारे भाई हैं तो…’
प्रवक्ता विनित सिंह ने कहा, “सभी लोग जानते हैं कि चिराग पासवान अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं. अब कोई कह दे कि हमारे भाई हैं तो इस पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है… ऐसी बात नहीं है.”
पुलिस अपना काम करती है: विनित सिंह
विनित सिंह ने कहा कि हमारे नेता ने छात्र आंदोलन में आगे बढ़कर भाग लिया. सरकार ने छात्रों की बात मानी. छात्रों के साथ जो कुछ हुआ उस पर हमारे नेता आगे रहे. पुलिस अपना काम करती है. सवाल उठाया कि अभी तक स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार क्यों नहीं किया यह तो दिल्ली पुलिस से पूछना चाहिए. इसमें हमारे नेता क्या कर सकते हैं?
यह भी पढ़ें- स्वतंत्र भारद्वाज के दावों पर RJD का बड़ा बयान, ‘जिस शख्स ने…’
पार्टी का रुख साफ- गलती करेंगे सजा मिलेगी
उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी का रुख साफ है कि दोषी को बख्शा नहीं जाए चाहे कोई भी हो. हमारी पार्टी के नेता भी रहेंगे और गलती करेंगे तो उन्हें भी सजा मिलेगी. फिर कोई यह कह दे कि चिराग पासवान का भाई है और उसके लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है यह गलत है. हमारी पार्टी और हमारे नेता दोषियों को कभी सपोर्ट नहीं करते हैं. अगर स्वतंत्र भारद्वाज ने गलती की है तो दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- स्वतंत्र भारद्वाज विवाद: थाने के बाहर पप्पू यादव का धरना, बोले- ‘जिसने मारा वो…’


