Friday, September 4, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाबंगाल में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर धंसी मिट्टी, 4 ट्रेनें...

बंगाल में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर धंसी मिट्टी, 4 ट्रेनें कैंसिल और 13 का बदला रूट; देखें लिस्ट


पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। ईस्टर्न रेलवे के हावड़ा-मालदा डिवीजन में तिलडांगा और न्यू फरक्का के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी धंसने से गुरुवार को ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इस घटना के कारण उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ा है। रेलवे ने 4 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 13 ट्रेनों को अलग-अलग दूसरे रूट से चलाने का फैसला किया गया है।

रात करीब 2 बजे ट्रैक में आई समस्या

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, तिलडांगा और न्यू फरक्का के बीच अप लाइन पर रात करीब 2 बजे मिट्टी धंसने की समस्या सामने आई। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी नरम हो गई थी। इसके बाद जमीन धंसने से ट्रैक का एक हिस्सा प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और मेंटेनेंस टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रैक की मरम्मत का काम तेजी से शुरू किया गया। फिलहाल उत्तर बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों को बाईपास लाइन से निकाला जा रहा है, जबकि न्यू फरक्का की ओर जाने वाली डाउन लाइन पर ट्रेन सेवाएं सामान्य बताई गई हैं।

4 ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल

  1. 53434 बरहरवा-अजीमगंज पैसेंजर
  2. 53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर
  3. 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन पैसेंजर
  4. 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज पैसेंजर

13 ट्रेनों का बदला गया रूट

रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्ट किया है। नलहाटी-अजीमगंज-जंगीपुर रोड-न्यू फरक्का के रास्ते से चलने वाली ट्रेनों में शामिल हैं:

  1. 12363 कोलकाता-हल्दिबाड़ी एक्सप्रेस
  2. 13053 हावड़ा-राधिकापुर एक्सप्रेस
  3. 12503 SMVB बेंगलुरु-अगरतला एक्सप्रेस
  4. 13173 सियालदह-सब्रूम एक्सप्रेस
  5. 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस
  6. 13433 SMVB बेंगलुरु-मालदा टाउन एक्सप्रेस
  7. 13149 कंचनकन्या एक्सप्रेस
  8. 12343 दार्जिलिंग मेल
  9. 13159 जोगबनी एक्सप्रेस
  10. 12377 पदाटिक एक्सप्रेस
  11. 13153 गौर एक्सप्रेस
  12. 22511 कामाख्या एक्सप्रेस
  13. 22301 वंदे भारत एक्सप्रेस

कई लंबी दूरी की ट्रेनें चल रहीं लेट

ट्रैक पर आई इस समस्या का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा है। जोगबनी एक्सप्रेस, गौर एक्सप्रेस और दार्जिलिंग मेल जैसी ट्रेनों के देरी से चलने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का नया रूट और रनिंग स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने 4 एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 9 और ट्रेनों का समय जल्द बदलेगा; देखें पूरी लिस्ट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments