![]()
एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ से कहा है कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना जारी नहीं रखना चाहते। इससे 2027 IPL में उनके खेलने को लेकर चल रही अनिश्चितता और बढ़ गई है। हालांकि, 45 साल के धोनी ने साफ किया है कि अगर वे खेलना जारी रखते हैं तो फुलटाइम विकेटकीपर बने रहना चाहते हैं। धोनी ने खुद बद्रीनाथ को बताया फैसला बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, उन्होंने मुझे व्यक्तिगत तौर पर बताया है कि वे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे। वे खुद को फुलटाइम विकेटकीपर मानते हैं और इसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना होगा। बद्रीनाथ बोले- 16वें ओवर के बाद बल्लेबाजी करते हैं बद्रीनाथ ने कहा कि धोनी का शरीर लंबे समय तक यह काम नहीं संभाल सकता। उन्होंने बताया कि CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी इस बारे में कह चुके हैं। उन्होंने कहा, वे 16वें ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करने वाले हैं और विकेटकीपिंग भी करेंगे। जब उनकी भागीदारी इतनी कम है, तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आदर्श होंगे। 2027 IPL में वापसी पर फैसला बाकी धोनी पिछले कुछ सीजन से फिटनेस से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं। IPL में उनका भविष्य अभी भी चर्चा और अटकलों का विषय बना हुआ है। धोनी ने CSK को पांच (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) IPL खिताब जिताए हैं। उन्होंने 2024 सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी ने 278 IPL मैच खेले IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका की कप्तान ने 5 रन देकर 7 विकेट लिए, हैट्रिक भी बनी दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप में बुधवार को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए। पूरी खबर…
Source link


