Friday, September 4, 2026
Homeखेलमंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड...

मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर




भारत ने विमेंस एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 124 रन की शतकीय पारी खेली। 30 साल की मंधाना की इस पारी में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। वे मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा।उनके अलावा, दीप्ति शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में टॉप विकेट टेकर बन गई हैं। भारत Vs हॉन्गकॉन्ग मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स… 1. स्मृति के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10880 रन स्मृति 10,880 रन के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने भारत की ही मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा। मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,868 रन बनाए हैं। 2. स्मृति 18 इंटरनेशनल शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना 18 शतकों के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी-20 में 2 शतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। 3. स्मृति महिला टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय स्मृति मंधाना 95 छक्कों के साथ महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा। हरमनप्रीत ने टी-20 इंटरनेशनल में 89 छक्के लगाए हैं। 4. स्मृति ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया स्मृति ने 124 रन के साथ महिला टी-20 एशिया कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया। उन्होंने श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ा। अटापट्टू ने एशिया कप में नाबाद 119 रन बनाए थे। 5. स्मृति ने चौथी बार एक साल में 500 से ज्यादा रन बनाए स्मृति मंधाना ने टी-20 के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने चौथी बार यह कारनामा किया। उन्होंने 2018, 2022, 2024 और 2026 ऐसा किया। श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 3 बार के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं। 6. स्मृति ने 93वीं बार 50+ का स्कोर बनाया स्मृति मंधाना ने 93वां 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में मिताली राज की बराबरी कर ली है। 7. भारत ने टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया भारत ने गुरुवार को पारवप्ले में बिना विकेट खोए 60 रन बनाए। यह महिला टी-20 एशिया कप में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले नंबर पर भी भारत ही है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 1 विकेट पर 65 रन बनाए थे। —————————————— भारत-हॉन्गकॉन्ग मैच की यह खबर भी पढ़िए… भारत एशिया कप के सेमीफाइनल में, मंधाना का शतक, दीप्ति ने 3 विकेट झटके भारत ने विमेंस एशिया कप में गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हराया। दुबई में मिली इस जीत से टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। 30 साल की स्मृति मंधाना ने 124 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments