Friday, August 14, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीHiSense ने भारत में लॉन्च किया MiniLED टीवी सीरीज, 75 इंच की...

HiSense ने भारत में लॉन्च किया MiniLED टीवी सीरीज, 75 इंच की बड़ी स्क्रीन में आएगी थिएटर वाली फील


होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी Hisense ने भारत में अपनी नई UR8S RGB MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में 55 इंच से लेकर 75 इंच तक की स्क्रीन वाले मॉडल पेश किए गए हैं। यह प्रीमियम स्मार्ट टीवी सीरीज बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ दमदार फीचर्स से लैस है। इसमें AI बेस्ड RGB लाइट सेंसर दिए गए हैं, जो पिक्चर की क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

Hisense UR8S RGB MiniLED TV की कीमत

इस स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 1,19,000 रुपये है। इसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच वाले मॉडल पेश किए गए हैं। यह स्मार्टटीवी सीरीज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य रिटेल और ऑफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी इसकी खरीद पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे रही है। साथ ही, दो साल तक नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिल रहा है।

Hisense UR8S RGB MiniLED TV के फीचर्स

इस स्मार्ट टीवी सीरीज में लेटेस्ट RGB MiniLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सेपरेट रेड, ग्रीन और ब्लू LED लाइट सोर्स दिए गए हैं, जो कन्वेंशनल LED बैकलाइट के मुकाबले डेडिकेटेड कलर करेक्शन का काम करता है। इसके अलावा इसमें प्रिसाइज लोकल डिमिंग, हाई कलर एक्युरेसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक की है और 180Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी यूज किया है, जिसकी वजह से आंखों पर असर नहीं पड़ेगा।

Hisense की इस स्मार्ट टीवी में Hi-व्यू AI इंजन RGB का इस्तेमाल किया गया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस AI प्रोसेसर है, जो डॉल्वी विजन, IMAX और फिल्ममेकर मोड को सपोर्ट करता है। इसकी वजह से आपको घर में ही थिएटर वाली फील आएगी। इस टीवी के साथ 2.1.1 मल्टीचैनल सराउंड सिस्टम लगा है, जो डॉल्वी एटमस ऑडियो को सपोर्ट करता है। यह VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ बिल्ट-इन अलेक्सा, गूगल होम, एप्पल एयर प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hisense के इस स्मार्ट टीवी का सीधा मुकाबला LG की हाल में लॉन्च हुई नई LED स्मार्ट टीवी सीरीज से होगी। इसके अलावा यह Samsung के QN85D मिनी LED स्मार्ट टीवी को भी कड़ी टक्कर देगा। बेजललेस डिजाइन वाला यह स्मार्ट टीवी बेहद ही कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, Bluetooth, WiFi, LAN जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से कितना अलग है Google Pixel 11 Pro Fold?





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments