Wednesday, August 12, 2026
HomeBreaking Newsझारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत...

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, ‘एक तरफ तो हेमंत सोरेन…’


झारखंड में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर बीते सोमवार को लाठीचार्ज हुआ. आंसू गैस के गोले दागे गए. वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. इन सबके बीच आज (मंगलवार) झारखंड बंद है. इस पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से बड़ा बयान आया है. 

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “एक तरफ तो हेमंत सोरेन जी संवाद करते हैं, दूसरी तरफ उन पर लाठीचार्ज करते हैं. दोनों चीज तो नहीं चलेगी.”

श्याम रजक ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने उसके प्रोटेस्ट में आज भारत बंद का आह्वान किया है, ये एक कार्यक्रम है. कार्यक्रम के साथ-साथ इस बात को भी होना चाहिए कि जो छात्रों की समस्याएं हैं, उस समस्या का समाधान कैसे हो, उस समाधान की दिशा में पक्ष-विपक्ष सबको मिल करके एक साथ तय करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

राजीव रंजन बोले- हेमंत सरकार बेनकाब

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “अब देखिए पूरी तरह से हेमंत सोरेन की सरकार बेनकाब हो गई है. भ्रष्टाचार में अगर कोई सरकार आकंठ डूब जाए, लगातार छात्र ये आरोप लगा रहे हैं कि नौकरियां पैसे देकर ही मिल सकती हैं या पैरवी-पुत्रों की श्रेणी में अगर कोई अभ्यर्थी है, तो उस पर मेहरबानी होती है. जो आम छात्र भविष्य को लेकर बेहद असुरक्षित है और इसलिए ये भीषण टकराव रांची की सड़कों पर दिखा है…”

बीजेपी क्या बोली?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने छात्रों की JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने और सभी अनियमितताओं की CBI जांच कराने की मांग पर कहा, “अगर सरकार के द्वारा कोई गलती नहीं हुई है, तब सरकार को जांच कराने में क्या दिक्कत है? अगर किसी तरह की हेराफेरी नहीं हुई है, तो स्वीकार करो, सरकार को जांच कराना चाहिए. अगर नहीं कराती है तो इसका मतलब है कि सरकार को कोई गड़बड़ी का पता है.”

यह भी पढ़ें- झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की ‘चिंता’ पर कांग्रेस भड़की, ‘वास्तव में…’





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments