Friday, July 17, 2026
HomeBreaking Newsकैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का...

कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘जान का जन्मदिन…’


कैटरीना कैफ ने बीते दिन यानी 16 जुलाई को अपने पति विक्की कौशल, बेटे विहान और परिवार के साथ अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. वहीं विक्की कौशल ने अपनी प्यारी बीवी के इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है. जिसे देखने के बाद फैंस इस जोडी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक
बता दें कि ‘छावा’ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बर्थडे गर्ल कैटरीना को अपनी बाहों में लिए हुए हैं और एक हाथ में केक का एक पीस पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कैटरीना और विक्की दोनों ही कैजुअल आउटफिट्स में नज़र आ रहे है.  कैटरीना ने अपने बर्थडे सेलिब्रेसन पर डेनिम जैकेट के साथ व्हाइट टॉप पहने दिख रही हैं, जबकि विक्की व्हाइट शर्ट में दिख रहे हैं. एक-दूसरे को गले लगाते हुए दोनों की आंखें बंद हैं और वे मुस्कुरा रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में बर्थडे बैलून्स और “हैप्पी बर्थडे कैटरीना” का बैनर लगा हुआ नजर आ रहा है.

इस प्यारी सी तस्वीर के साथ एक्टर ने अपनी बीवी के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, “जान का जन्मदिन (रेड हार्ट्स के साथ). “

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office Collection: गुरुवार को भी ‘धमाल’ का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही ‘अल्फा’- ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

साल 2021 में की थी विक्की और कैटरीना ने शादी
बता दें कि कैटरीना और विक्की दोनों ने अब तक अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है. इस जोड़े ने 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी. प्यार से ‘विकैट’ कहे जाने वाले इस पावर कपल का एक बेटा है, जिसका नाम विहान कौशल है. इस जोड़ी ने अपने नन्हे प्रिंस का वेलकम नवंबर 2025 में किया था.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल वर्क फ्रंट
गौरतलब है कि शादी के बाद से कैटरीना कैफ अपनी पर्सनल लाइफ में ज्यादा बिजी रही हैं. उन्हें आखिरी बार श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था, जहां उन्होंने विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर की थी. फिलहाल कैटरीना स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं. वहीं विक्की कौशल के काम की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार ‘छावा’ में देखा गया था, जो हाल के समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई, फिलहाल, विक्की संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के प्रोडक्शन में बिजी हैं, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी उनके साथ हैं. इस बड़े रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग पूरी करने के बाद, एक्टर अपनी फिल्म ‘महावतार’ की तैयारी शुरू करेंगे.

 

ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 Box Office Day 7: ‘धमाल 4’ ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments