Friday, July 17, 2026
HomeBreaking NewsIND vs ENG: कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे...

IND vs ENG: कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?


एक तरफ केएल राहुल बीमार होने के चलते दूसरे वनडे में भारत की ओर से नहीं खेल रहे हैं. दूसरी ओर इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज साकिब महमूद को मौका दिया है, जिन्होंने 2019 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था, लेकिन बार-बार टीम से बाहर होते रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि साकिब महमूद का पाकिस्तान से एक खास कनेक्शन है. यहां जान लीजिए उनकी लाइव स्टोरी का ये अनसुना सच.

कौन हैं साकिब महमूद?

साकिब महमूद का जन्म 25 फरवरी 1997 को इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था. उनकी परवरिश और पढ़ाई भी इंग्लैंड में ही हुई. साकिब धीरे-धीरे इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में पहचान बना रहे थे, इस बीच 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया. 2016 के वर्ल्ड कप में वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, उन्होंने 13 बल्लेबाजों को आउट किया था.

साकिब उसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की नजर में बने रहे और आखिरकार न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टी20 सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. अपनी पहली सीरीज में साकिब महंगे साबित हुए, लेकिन टी20 डेब्यू के 3 महीने बाद ही उन्हें अपना पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला. उन्होंने साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था.

क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?

साकिब महमूद का जन्म चाहे इंग्लैंड में हुआ हो, लेकिन वो मूल रूप से पाकिस्तानी हैं. उनका परिवार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से आता है. साकिब के पिता का नाम तारिक महमूद है. तारिक महमूद और उनकी पत्नी, 1997 में साकिब महमूद के जन्म से पहले ही पाकिस्तान से इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे.

साकिब के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 17 वनडे मैचों में 25 विकेट लेने के अलावा 20 टी20 मुकाबलों में 24 बल्लेबाजों को आउट किया है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट मैच भी खेले हैं, जिनमें उनके नाम 6 विकेट हैं. दुर्भाग्यवश उनका करियर अब तक चोटों से ग्रस्त रहा है.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह

दूसरे वनडे से पहले भारतीय गेंदबाज को मिली कड़ी सजा, ICC ने लिया सख्त एक्शन; ये रही वजह



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments