Sunday, June 21, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीभारत में लॉन्च हुआ 85 इंच की स्क्रीन वाला Mini LED स्मार्ट...

भारत में लॉन्च हुआ 85 इंच की स्क्रीन वाला Mini LED स्मार्ट टीवी, कीमत 57990 रुपये से शुरू


Hisense ने भारत में 85 इंच स्क्रीन वाली प्रीमियम टीवी सीरीज E8S लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने 55 इंच से लेकर 85 इंच स्क्रीन तक के टीवी पेश किए हैं, जो 144Hz रिफ्रेश रेट वाले मिनी LED पैनल के साथ आते हैं। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये है। इसके अलावा ये Hi-View AI Engine समेत कई दमदार फीचर्स से लैस हैं।

कितनी है कीमत?

Hisense की यह स्मार्ट टीवी सीरीज 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच स्क्रीन साइज में आती है, जिसकी शुरुआती कीमत 57,990 रुपये है।

  • 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 57,990 रुपये है।
  • 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 76,990 रुपये है।
  • 75 इंच वाले मॉडल की कीमत 99,990 रुपये है।
  • 85 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,59,990 रुपये है।

इस सीरीज में कंपनी ने ULED Mini LED प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें फुल एरे लोकल डिमिंग, एआई पावर्ड पिक्चर प्रोसेसिंग और बिल्ट-इन सब-वुफर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी को कंपनी सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे कि अमेजन, फ्लिपकार्ट के जरिए सेल करेगी। इसकी खरीद पर 18 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑफर किया जा रहा है।

Hisense E8S के फीचर्स

  • इस सीरीज के सभी मॉडल 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच में ULED mini LED पैनल दिए गए हैं, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इसमें ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और फुल लोकल डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • यह हाई क्वांटम LED टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। इस स्मार्ट टीवी में HDR10+, अडेप्टिव डॉल्वी विजन IQ और फिल्ममेकर मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Hisense की यह स्मार्ट टीवी सीरीज VIDAA स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। इसमें हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसके अलावा यह एडवांस Hi View AI Engine को सपोर्ट करता है।
  • इस सीरीज के 85 इंच वाले मॉडल में ज्यादा एडवांस Hi View AI Engine Pro इंजन दिया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स को और ज्यादा सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • इस स्मार्ट टीवी सीरीज में कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन्स दिए हैं, जिनमें 4 HDMI, 1 USB 3.0 और 1 USB 2.0 पोर्ट शामिल हैं। साथ ही, आप इस स्मार्ट टीवी सीरीज को WiFi, Bluetooth और LAN केबल के जरिए भी कनेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 6G लॉन्च से पहले टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ी टेंशन, नेटवर्क अपग्रेड करना नहीं होगा आसान





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments