Sunday, September 20, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाआनंद विहार से कानपुर, प्रयागराज, सासाराम, गया, नवादा के रास्ते भागलपुर तक...

आनंद विहार से कानपुर, प्रयागराज, सासाराम, गया, नवादा के रास्ते भागलपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल


हर बार की तरह इस बार भी दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। रेगुलर ट्रेनें अभी से ही पूरी तरह फुल हो चुकी हैं और लोगों को अब स्पेशल ट्रेनों से ही उम्मीदें हैं। ऐसे में, भारतीय रेल भी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जा सके। इसी सिलसिले में उत्तर मध्य रेलवे दिल्ली के आनंद विहार और बिहार के भागलपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है।

स्पेशल ट्रेन में लगाए जाएंगे 9 स्लीपर और 6 जनरल कोच

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि आनंद विहार और भागलपुर के बीच शुरू की जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी (कानपुर), सूबेदारगंज (प्रयागराज), पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, किऊल रूट से चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी का 1, थर्ड क्लास एसी के 2, स्लीपर क्लास के 9, जनरल क्लास एसी के 6 और एसएलआर क्लास के 2 डिब्बे समेत कुल 20 डिब्बे होंगे।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन

आनंद विहार और भागलपुर के बीच ये ट्रेन 10 अक्टूबर से लेकर 26 नवंबर तक चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन रोजाना चलेगी। इस तरह से ये स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से कुल 47-47 ट्रिप लगाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), सूबेदारगंज (प्रयागराज), न्यू वेस्ट केबिन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, तिलैया, नवादा, वारिसली गंज, शेखपुरा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

indian railways, special trains, festival special trains, anand vihar, bhagalpur

Image Source : INDIAN RAILWAYSआनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

क्या होगा ट्रेन का टाइम टेबल

आनंद विहार से भागलपुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 04062, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर तक रोजाना दोपहर 12.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 13.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में, भागलपुर से आनंद विहार तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 04061, भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रोजाना शाम 16.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 20.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

सितंबर में जारी है FPIs की भारी बिकवाली, अब तक ₹20,974 करोड़ के शेयर बेचे





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments