Thursday, June 18, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाशेयर बाजार में अचानक आई सुस्ती! सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले, जानिए...

शेयर बाजार में अचानक आई सुस्ती! सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले, जानिए क्यों Infosys, TCS और HCL Tech में आई तेज गिरावट


भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार सुबह कारोबार की शुरुआत थोड़ी सुस्त रही। पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसका असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। कारोबार के शुरुआती घंटों में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। खासकर आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया।

सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 73.87 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरकर 77,081.75 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 15.80 अंक यानी 0.07 फीसदी फिसलकर 24,069.90 पर कारोबार करता दिखा। हालांकि मार्केट ब्रेड्थ मजबूत रही। करीब 1,621 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 661 शेयर गिरावट में रहे। 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

आईटी शेयरों ने बढ़ाया दबाव

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर रहा। दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इन्फोसिस का शेयर करीब 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और विप्रो भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे। निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों की वजह से आईटी शेयरों पर दबाव बना रहा।

बीएससी सेंसेक्स हीटमैप

Image Source : BSE OFFICIAL WEBSITEबीएससी सेंसेक्स हीटमैप

सेंसेक्स हीटमैप क्या कहता है?

जैसा कि आप ऊपर सेंसेक्स के हीटमैप में देख सकते हैं, आज बाजार को नीचे खींचने में आईटी कंपनियों का सबसे बड़ा हाथ रहा। दिग्गज आईटी शेयर इंफोसिस (INFY) -2.15% की भारी गिरावट के साथ ₹1,133.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा अन्य प्रमुख आईटी कंपनियों एचसीएल टेक (1.41% गिरावट), टीसीएस (-1.24%) और टेक महिंद्रा (-1.16%) के शेयरों पर भी भारी दबाव देखा जा रहा है।

गिरावट के बीच इन शेयरों ने संभाला मोर्चा

बाजार में मची इस सुस्ती के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों ने सूचकांक को और अधिक नीचे गिरने से बचाया। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (TRENT) आज 0.90% की शानदार बढ़त के साथ ₹3,129.55 के स्तर पर टॉप गेनर रही। इसके साथ ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी रक्षा क्षेत्र में जारी मजबूती के चलते 0.83% की छलांग लगाई और इसका भाव ₹423.30 पर पहुंच गया। इनके अलावा अडाणी पोर्ट्स (+0.73%), एलएंडटी (+0.72%), इंडिगो (+0.60%) और एचडीएफसी बैंक (+0.60%) के शेयर भी हरे निशान में टिके रहने में कामयाब रहे।

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments