Saturday, June 13, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung ने लॉन्च किया 50MP कैमरे वाला सस्ता फोन, 2032 तक मिलता...

Samsung ने लॉन्च किया 50MP कैमरे वाला सस्ता फोन, 2032 तक मिलता रहेगा अपडेट


Samsung ने Galaxy A सीरीज का सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। यह Galaxy A सीरीज में इस साल लॉन्च होने वाला सबसे अफोर्डेबल फोन है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोन की सबसे अच्छी बात ये है कि कंपनी 2032 तक इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी। Galaxy A27 5G को फिलहाल चेक रिपब्लिक में लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत अभी रिवील नहीं की है। भारत समेत अन्य मार्केट में भी कंपनी जल्द ही अपने इस फोन को पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy A27 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसमें Galaxy A37 और Galaxy A57 की तरह ही Infinity-O डिस्प्ले यूज किया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 6GB/8GB LPDDR5x रैम दिया गया है। वहीं, 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें कंपनी ने हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट दिया है।

Samsung Galaxy A27 फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, FHD+ AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 50MP OIS + 5MP + 2MP, 12MP
बैटरी 5000mAh, 45W
OS Android 16, One UI

Galaxy A27 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा में OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर मिलेगा। वहीं, फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैसमंग के इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।

Samsung Galaxy A27 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। कंपनी ने वादा किया है कि 6 साल तक यूजर्स को सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। फोन IP64 रेटेड है।

कितनी है कीमत?

यह फोन ब्लू, ब्लैक, लाइट पिंक और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत फिलहाल रिवील नहीं की गई है। इसे 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस फोन में डुअल 5G, 4G, LTE, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Airtel का लंबी वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 365 दिन एक्टिव रहेगा सिम





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments