Sunday, June 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOnePlus सस्ते में लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला Turbo फोन, सामने आ...

OnePlus सस्ते में लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला Turbo फोन, सामने आ गई डेट


OnePlus Turbo 6x की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। चीनी कंपनी का यह फोन इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारत में कंपनी इसे रीब्रांड करके लॉन्च कर सकती है। वनप्लस का यह फोन बजट प्राइस रेंज यानी सस्ते में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें LCD या OLED पैनल दिए जाने की संभावना है। लीक हुए फीचर्स के मुताबिक, यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर क साथ पेश किया जा सकता है।

18 जून को लॉन्च होगा फोन

OnePlus Turbo 6x को चीनी मार्केट में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस अपकमिंग फोन के बारे में चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी शेयर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिए जाने की उम्मीद है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो OnePlus Turbo 6x के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन OV50D सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। वहीं, वनप्लस का यह फोन 8,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिए जाने की संभावना है। यह बजट फोन IP64 रेटेड होगा, जो पानी के छींटों और धूल से इसे बचाएगा।

Turbo 6x Pro भी होगा लॉन्च!

OnePlus Turbo 6x के अलावा कंपनी इसका प्रो मॉडल भी पेश कर सकती है। इस फोन में OLED पैनल दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजलूशन वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा। वनप्लस के इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, यह IP69x वाटर और डस्ट प्रूफ होगा।

OnePlus Turbo 6 के फीचर्स

OnePlus ने पहले ही Turbo 6 को चीनी मार्केट में पेश किया है। यह फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वनप्लस के इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट यूज किया है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

OnePlus Turbo 6 में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का एक मोनो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 9,000mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। भारत में इसे OnePlus Nord 6 के नाम से रीब्रांड करके लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें – Motorola Edge 70 Pro Plus 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की बैटरी, जानें कीमत





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments