Wednesday, June 3, 2026
HomeBreaking Newsसीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष,...

सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा


Congress Demand Resign from Education Minister Post: ओएसएम सिस्टम यानी ऑन स्क्रिन मार्किंग सिस्टम विवाद के बीच केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर कर दिया है. लेकिन इस बावजूद भी विपक्षी पार्टी पूरे मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है. विपक्ष लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है. 

कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी करते हुए, कहा कि CBSE में हुई गड़बड़ियों की पूरी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय की है. इसके लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जवाबदेह हैं. अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. COEMPT जैसी भ्रष्ट कंपनी को ठेका धर्मेंद्र प्रधान और मोदी सरकार की देखरेख में दिया गया था. मोदी सरकार इन छोटी-मोटी कार्रवाइयों से अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती. धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. नरेंद्र मोदी को उन्हें बचाना बंद कर देना चाहिए और उन्हें तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए. 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- यह लीपापोती नहीं..
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर महज दिखावा है. मोदी जी को तुरंत धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटा देना चाहिए. इससे कम कुछ भी 18.5 लाख छात्रों को न्याय का एहसास नहीं दिला पाएगा. बड़ी ब्रेकिंग यह लीपापोती नहीं है. असली खबर तो यह है कि इन सबके बावजूद प्रधान अपने पद पर बने हुए हैं. 

यह भी पढ़ें – लाखों अभ्यर्थियों को राहत, कलावा-मंगलसूत्र पहनकर दे सकेंगे यूपी पुलिस की परीक्षा

राहुल गांधी ने पूरे मामले पर क्या कहा है?
हालांकि, कंपनी और सीबीएसई ने भ्रष्टाचार से इनकार किया है, लेकिन सरकार जांच के आदेश दे चुकी है. राहुल गांधी ने इस पूरे मामले पर कहा है कि अधिकारियों को हटा दिया गया है. मंत्री को बख्श दिया गया. यह जवाबदेही नहीं है. यह तो मामला दबाने की कोशिश है. अगर प्रधानमंत्री को CBSE के 1.85 करोड़ छात्रों की जरा भी परवाह होती, तो धर्मेंद्र प्रधान जी को बहुत पहले ही हटा दिया गया होता. 

क्या है सीबीएसई का ओएसएम पोर्टल विवाद
पिछले कुछ वक्त से स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स के सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इनमें सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल में गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया है. हालांकि, यह मुद्दा तब सामने आया, जब दो स्टूडेंट्स ने इसका खुलासा किया. कुल मिलाकर ओएसएम पोर्टल में तकनीकि सुरक्षा कमियों का जिक्र किया गया है. इससे बच्चों के रिजल्ट पर गहरा असर पड़ा है. 

यह भी पढ़ें – CBSE Re-evaluation 2026: जल्द खुलेगा री-वैल्यूएशन पोर्टल, अफवाहों पर न दें ध्यान; CBSE ने जारी किया बयान



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments