Wednesday, June 3, 2026
Homeव्यापारTrump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, इन उत्पादों पर टैरिफ घटाने...

Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, इन उत्पादों पर टैरिफ घटाने की घोषणा, ट्रेड वॉर के बीच यू-टर्न


Trump Tariff News: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ा एलान किया है.  ट्रंप ने कृषि और औद्योगिक उपकरणों की एक अलग-अलग श्रेणियों पर शुल्क में 10 प्रतिशत की कमी की घोषणा की, जिससे अगले साल के आखिर तक शुल्क 25% से घटकर 15% हो गया. तमाम देश 85 प्रतिशत अमेरिकी स्टील या एल्यूमीनियम का इस्तमाल करते हैं. टैरिफ पर यह बदलाव 2027 तक प्रभावी रहेगा.

बदलावों के तहत, कंबाइन, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों जैसी कृषि मशीनरी पर टैरिफ मौजूदा 25% से घटकर 15% हो जाएगा. अमेरिकी सरकार ने कहा कि इस कटौती का उद्देश्य उत्पादकों के लिए लागत कम करना और साथ ही अमेरिका के कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना है. इस घोषणा से औद्योगिक उपकरणों के उस दायरे का भी विस्तार हुआ है, जिन पर 15% की कम टैरिफ दर लागू होगी.

India-US Trade Deal: अमेरिकी ट्रेड एक्ट की वो ‘खतरनाक’ धारा, जिससे सुरक्षा के लिए भारत बना रहा है खास रणनीति

बुलडोजर, फोर्कलिफ्ट और इसी तरह के अन्य उपकरण समेत मोबाइल इंडस्ट्रीयल मशीनरी, जो अमेरिकी व्यापार समझौतों के अंतर्गत आने वाले देशों से मंगाई जाती हैं, अब कम शुल्क के लाभ के लिए पात्र होंगी. घरेलू धातु उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक और प्रोत्साहन के रूप में, विदेशी निर्माताओं को आयातित पूंजीगत उपकरणों पर 10% की और भी कम टैरिफ दर का लाभ मिलेगा, अगर  उनके उपकरणों में वजन के हिसाब से कम से कम 85% अमेरिकी निर्मित स्टील या एल्यूमीनियम शामिल हो. इसके लिए स्टील को संयुक्त राज्य अमेरिका में पिघलाकर ढाला जाना चाहिए, जबकि एल्यूमीनियम को घरेलू स्तर पर पिघलाकर ढाला जाना चाहिए. 

व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति ट्रम्प ने आयातित एल्युमीनियम, स्टील और तांबे पर टैरिफ का इस्तेमाल संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, महत्वपूर्ण उद्योगों की आर्थिक स्थिरता और अमेरिकी परिवारों, समुदायों और व्यवसायों की वित्तीय स्थिति को कम कीमत वाले विदेशी आयात के खतरे से बचाने के लिए किया है’.

अब घरों में रखें 32000 टन सोने पर सरकार की नजर, PM मोदी की अपील से कैसे बचेगा विदेशी मुद्रा भंडार?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments