Thursday, May 21, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी5000 रुपये महंगा हो गया OnePlus का नया लॉन्च हुआ 5G फोन,...

5000 रुपये महंगा हो गया OnePlus का नया लॉन्च हुआ 5G फोन, इन दो डिवाइस की भी बढ़ी कीमत


OnePlus ने अपने नए लॉन्च हुए तीन फोन की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। वनप्लस के इन फोन की कीमत में 5,000 रुपये तक इजाफा हुआ है। OnePlus Nord सीरीज का ये फोन हाल ही में पेश किए गए हैं। इससे पहले भी OnePlus ने इस साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन OnePlus 15R की कीमत में भी पिछले दिनों इजाफा किया है। इसकी कीमत 7,000 रुपये तक बढ़ गई है।

OnePlus Nord 6

वनप्लस का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसे भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में आता है। प्राइस हाइक के बाद यह फोन 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 46,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आएगा।

OnePlus Nord 6 लॉन्च प्राइस नई कीमत
8GB RAM + 256GB 38,999 रुपये 41,999 रुपये
12GB RAM + 256GB 41,999 रुपये 46,999 रुपये

OnePlus Nord CE 6

इस फोन को भी भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है। इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। प्राइस हाइक के बाद यह फोन 31,999 रुपये में आता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 34,999 रुपये में आएगा।

OnePlus Nord CE 6 लॉन्च प्राइस नई कीमत
8GB RAM + 128GB 29,999 रुपये 31,999 रुपये
12GB RAM + 256GB 32,999 रुपये 34,999 रुपये

OnePlus Nord CE 6 Lite

इस बजट फ्रेंडली फोन को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसका बेस वेरिएंट अब 22,999 रुपये में आता है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 25,999 रुपये और 28,999 रुपये में आएंगे। इन दोनों वेरिएंट्स को क्रमशः 22,999 रुपये और 25,999 रुपये में लॉन्च किए गए थे।

OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च प्राइस नई कीमत
6GB RAM + 128GB 20,999 रुपये 22,999 रुपये
8GB RAM + 128GB 22,999 रुपये 25,999 रुपये
8GB RAM + 256GB 25,999 रुपये 28,999 रुपये

यह भी पढ़ें – 9,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, HMD ने चीनी कंपनियों की बढ़ाई टेंशन





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments