Thursday, May 21, 2026
Homeअर्थव्यवस्थामंहगाई का तगड़ा झटका, 1 जून से महंगी हो रही मारुति की...

मंहगाई का तगड़ा झटका, 1 जून से महंगी हो रही मारुति की गाड़ियां, 30,000 रुपये तक बढ़ी कीमत


1 जून से लोगों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगने वाला है। लीडिंग ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी की गाड़ियां 1 जून से 30,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। ऑटोमोबाइल कंपनी ने ऐलान किया है कि मुद्रास्फीति के दबाव और प्रतिकूल लाकत के माहौल को देखते हुए सभी मॉडल की कीमत में 30,000 रुपये तक का इजाफा करने का फैसला लिया गया है।

30,000 रुपये तक बढ़ेगी कीमत

मारुति सुजुकी इंडिया ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि जून 2026 से कंपनी अपने पोर्टफोलियो के सभी मॉडल की कीमत में 30,000 रुपये तक का इजाफा करने जा रही है। फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत की कमी के माध्यम से इसके प्रभाव को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मुद्रास्फीति के दबाव की वजह से कंपनी को सभी मॉडल की कीमत में इजाफा करना पड़ रहा है।

ग्राहकों इसका प्रभाव कम पड़ने की कोशिश

रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मुद्रास्फीति का दबाव अब ऊंचे स्तर पर है और मार्केट में प्रतिकूल लागत का माहौल है। ऐसे में कंपनी को बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा मार्केट पर डालना होगा। साथ ही, कंपनी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम सीमा में रखा जाए।

 
फिलहाल कंपनी की एंट्री लेवल S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी वीकल Invicto की कीमत 3.49 रुपये से लेकर 28.7 लाख रुपये के बीच है। पिछले साल GST की नई दर लागू होने के बाद कंपनी ने S-Presso की कीमत में 1,29,000 रुपये तक की कटौती की थी। वहीं, कंपनी के अन्य लोकप्रिय कारों में से एक Alto K10 की कीमत में 1,07,600 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके अलावा मारुति सेलेरियो को 94,100 रुपये और वैगन-R को 79,600 रुपये महंगा किया है।

1 जून से कंपनी के ये सभी गाड़ियां 30,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल ये नहीं बताया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ने वाली है। आने वाले दिनों में कंपनी अपनी सभी गाड़ियों की नई प्राइस जारी कर सकती है।

(इनपुट-पीटीआई)

यह भी पढ़ें – दिल्ली-NCR की तर्ज पर चमकेगा यूपी का यह शहर! बनेंगे मेट्रो के 10 नए कॉरिडोर, 150 km लंबा होगा नेटवर्क





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments