Friday, May 15, 2026
HomeBreaking Newsनीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर...

नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा


NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर दिल्ली समेत देश के कई राज्यों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर गुरुवार (14 मई 2026) की देर रात एक अहम बैठक हुई जिसमें आगामी NEET परीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस बैठक में शिक्षा से जुड़े तमाम बड़े अधिकारी एक साथ जुटे और परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया. 

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में (उच्च शिक्षा), सचिव (स्कूल शिक्षा), नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA के महानिदेशक, CBSE के अध्यक्ष, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्त समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक बैठक में NEET परीक्षा के संचालन से जुड़े हर पहलू पर गहराई से चर्चा हुई. बैठक में लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

पांच आरोपी सात दिन के लिए सीबीआई हिरासत में

दिल्ली की एक अदालत ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पूछताछ के लिए सीबीआई की सात दिन की हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने इसी के साथ टिप्पणी की है कि इन आरोपों से संकेत मिलता है कि परीक्षा के गोपनीय प्रश्न पत्रों को लीक करने और आर्थिक लाभ के लिए प्रसारित करने में एक ‘संगठित गिरोह’ की भूमिका थी.

सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने संघीय एजेंसी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया  जिसमें यश यादव, मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और शुभम मधुकर खैरनार को  सात दिन की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, ‘इस मामले में एक बड़ी साजिश का पहलू मौजूद है और जांच अभी शुरुआती चरण में है. पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के साथ-साथ इस संगठित प्रश्नपत्र लीक गिरोह के सभी सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने और अपराध में संलिप्तता को साबित करने वाली सामग्री बरामद करने के लिए आरोपियों की हिरासत मांगी गई है.’

ये भी पढ़ें : केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments