Friday, May 15, 2026
Homeअर्थव्यवस्थापेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, जानें कितना बढ़ गया दाम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, जानें कितना बढ़ गया दाम


नई दिल्ली: देश भर में शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। वहीं दिल्ली में पेट्रोल डीजल के अलावा सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। ऐसे में आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ने वाली है। पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ेगा। इसका असर रोजमर्रा की सभी चीजों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि ईरान में जारी संघर्ष के बीच यह फैसला लिया गया है। 

MMR में भी बढ़े CNG के दाम

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भी सीएनजी (CNG) के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की। यह नई दरें मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत पूरे एमएमआर क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गईं। महानगर गैस लिमिटेड द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में सीएनजी का नया रेट 84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले सीएनजी की कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी। सीएनजी के दाम बढ़ने से पूरे रीजन के लाखों वाहन मालिकों पर इसका सीधा वित्तीय बोझ पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

बता दें कि लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं उद्योग सूत्रों के अनुसार, डीजल की कीमत अब 89.67 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों ने इनपुट लागत में वृद्धि के बावजूद 11 हफ्तों तक ईंधन की कीमतों को अपरिवर्तित रखा था, लेकिन परिचालन आर्थिक रूप से अव्यवहार्य होने पर उन्होंने बढ़ोतरी का एक हिस्सा ग्राहकों पर डाल दिया।

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा, जानिए अब कितने रुपये महंगा पड़ेगा ईंधन

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments