Wednesday, May 13, 2026
HomeBreaking NewsDhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2'...

Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर


रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लगभग दो महीने पूरे होने के  बाद भी जमी हुई है और अच्छी कमाई भी कर रही है. वहीं इस वीकेंड पर ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस बीच ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड एक बड़ा कमाल करने की ओर तेजी से बढ़ रही है. चलिए यहां इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का कलेक्शन जानते हैं.

‘धुरंधर 2’ने 55 दिनों में भारत में कितनी कर डाली कमाई? 
सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद भी, ‘धुरंधर 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने में कामयाब हो रही है. सैकनिल्क द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के 55वें दिन यानी 8वें मंगलवार को लगभग 40 लाख रुपये कमाए, जो आठवें सोमवार के 35 लाख रुपये के कलेक्शन से थोड़ा ज्यादा है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ ने इसे हाल के सालों की सबसे बड़ी थिएटर सक्सेस में से एक बना दिया है. अब तक, ‘धुरंधर 2’ ने सभी भाषाओं में मिलाकर भारत में 1143.84 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है. इसका कुल भारतीय कलेक्शन अब 1368.98 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड रचने वाली है फिर इतिहास
फिल्म ने विदेशों में भी ऐतिहासिक परफॉर्म किया है यहां इसने 426.62 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही, इसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन अब 1795.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे फिल्म 1800 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. इस आंकड़े को पार करते ही ये फिल्म इतिहास रच देगी और आमिर खान की दंगल के बाद 18सौ करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी.

‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज को तैयार
धुरंधर 2 अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. इसकी ओटीटी रिलीज की डेट14 मई (अन्य देशों में 15 मई) है. फिल्म का डिजिटल प्रीमियर इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए नेटफ्लिक्स पर और भारत में जियोहॉटस्टार पर होगा. खबरों के मुताबिक, फिल्म में “रॉ एंड अनदेखा” का एक्स्टेंडेड वर्जन होगा, जिसमें लगभग 3 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज शामिल है, जिसे कथित तौर पर भारत में फिल्म की थिएटर रिलीज़ के दौरान हटा दिया गया था. ओटीटी प्रीमियर नजदीक आने के साथ, अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के खत्म होने से पहले ऐतिहासिक 1800 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं.

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments