Wednesday, May 13, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाशेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के नीचे...

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के नीचे फिसला; इन 5 कारणों की वजह से लाल हुआ दलाल स्ट्रीट


Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार खत्म होने तक सेंसेक्स 1,456 अंक टूटकर 74,559 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 436 अंक गिरकर 23,379 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में बिकवाली इतनी ज्यादा रही कि गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वाले शेयरों से कई गुना ज्यादा रही। इस भारी गिरावट से निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए और दलाल स्ट्रीट पर डर का माहौल बन गया। आइए जानते हैं किन कारणों कि वजह से आज दलाल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

1. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रहीं। ब्रेंट क्रूड की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने और कंपनियों की लागत बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

2. आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

आईटी सेक्टर में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3.7 प्रतिशत टूट गया। माना जा रहा है कि AI सेक्टर में बढ़ते कॉम्पिटिशन और नई टेक्नोलॉजी कंपनियों की एंट्री से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। बड़े आईटी शेयरों में गिरावट ने पूरे बाजार को नीचे खींच लिया।

3. पीएम की अपील का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सोने की खरीद कम करने और ईंधन संकट को देखते हुए जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील का असर भी बाजार पर दिखा। खासतौर पर रियल एस्टेट और ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली।

4. रुपये में रिकॉर्ड गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे टूटकर 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। कमजोर रुपये से विदेशी निवेशकों की चिंता बढ़ गई और बाजार में बिकवाली तेज हो गई।

5. महंगाई के आंकड़ों का इंतजार

निवेशक अब खुदरा महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। बाजार को डर है कि तेल की बढ़ती कीमतों का असर महंगाई पर पड़ सकता है, जिससे ब्याज दरों और अर्थव्यवस्था दोनों पर दबाव बढ़ेगा।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments