Sunday, May 10, 2026
HomeBreaking News'पंजाब को रंगला बनाने का सपना...', मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर...

‘पंजाब को रंगला बनाने का सपना…’, मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने कसा तंज


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को यहां सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया. संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

राघव चड्ढा ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड पर कहा कि पंजाब को ‘रंगला’ बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को कंगला बनाने का काम किया है. पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीदों के साथ AAP को बहुमत दिया था सरकार चलाने के लिए लेकिन ये बहुमत पंजाब को लूटने का नहीं था. 

Delhi News: दिल्ली CM अटैक केस के आरोपियों ने कोर्ट से मांगी सुरक्षा, कहा- दूसरे कैदी करते हैं मारपीट

बहुमत के साथ ये बहुत बड़ा धोखा है- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि पंजाब के लोगों के बहुमत के साथ ये बहुत बड़ा धोखा है. AAP पूरी तरह से भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंसकर रह गई है. जब हमने पार्टी के भीतर रह कर इन मुद्दों को उठाने का प्रयास किया तो हमें चुप करवा दिया गया.

उन्होंने आगे कहा कि ये पंजाब के लोगों के साथ सबसे बड़ा धोखा है, सबसे बड़ी लूट है. एजेंसियां तो इसमें कार्रवाई करेंगी हीं, लेकिन असल कार्रवाई पंजाब के लोग करेंगे. यह कार्रवाई ईडी द्वारा वर्ष 2002 के पीएमएलए के तहत संजीव अरोड़ा के आवासों और कार्यालयों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाने के बाद की गई. 

छापेमारी पर भगवंत मान ने क्या कहा?

छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि आज एक बार फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है. एक साल में यह तीसरी बार है और पिछले एक महीने में दूसरी बार फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला.

उन्होंने आगे लिखा कि मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, जिसे औरंगजेब भी झुका नहीं सका. यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया. इसलिए पंजाब पीएम मोदी की चालों के सामने कभी नहीं झुकेगा.

संजीव अरोड़ा के 4 ठिकानों पर छापेमारी

शनिवार सुबह से ही ईडी संजीव अरोड़ा से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और एक वर्ष में यह तीसरी रेड है. अप्रैल में भी ईडी ने दूसरी बार अरोड़ा के ठिकानों पर छापा मारा था. अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाया गया. जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के रूप में अरोड़ा को आवंटित सरकारी आवास भी शामिल है.

‘बंगाल मणिपुर न बने…’, शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण पर बोले कांग्रेस नेता उदित राज



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments