OnePlus Nord CE 6: OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च किया गया था और कुछ ग्लोबल बाजारों में भी इसकी लॉन्चिंग हुई थी। हाल में काफी रूमर्स इस बात की रही हैं कि इस मॉडल के बाद वनप्लस दो और फोन मॉडल्स को लॉन्च करने वाला है। इसी कड़ी में एक वनप्लस हैंडसेट जिसे OnePlus Nord CE 6 कहा जा रहा है, उसे बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इस डिवाइस की बेंचमार्क साइट पर लिस्टिंग से इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चल रहा है। इस हैंडसेट को 8GB RAM के साथ देखा गया है।
OnePlus Nord CE 6 की गीकबेंच पर लिस्टिंग
वनप्लस का हैंडसेट जिसका मॉडल CPH2805 बताया जा रहा है ये गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है और इसे एक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सबसे पहले देखा था। इस मॉडल नंबर के आधार पर इस फोन को OnePlus Nord CE 6 कहा जा रहा है और बताया जा रहा है कि ये मॉडल वाला फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। ये प्रस्तावित हैंडसेट इस समय गीकबेंच पर ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ ARMv8 आर्किटेक्चर के साथ लिस्ट हुआ है और इसकी बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी 1.80GHz की है।
OnePlus Nord CE 6 का दमदार चिपसेट
इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट का साथ मिल रहा है और ये इसकी गीकबेंच पर लिस्टिंग के साथ रिवील हुआ है कि पावरफुल और दमदार चिपसेट से फोन लैस होने वाला है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि ये हैंडसेट हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Fusion और Vivo T5 Pro की तरह की पावर अपने ताजातरीन मॉडल को दे रहा है।
OnePlus Nord CE 6 में 8GB रैम
OnePlus Nord CE 6 को लगभग 7.21GB रैम के साथ पेयर किया जा सकता है जो कि 8GB रैम के तौर पर मार्केट की जा रही है। हैंडसेट को Android 16 पर रन किया जा सकता है और इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये OxygenOS 16 के साथ शिप किया जा सकता है।
कब होगा फोन का ऑफिशियल लॉन्च
हालांकि फोन के ऑफिशियल लॉन्च को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई कन्फर्म बात नहीं की गई है लेकिन इसकी बेंचमार्क साइट पर लिस्टिंग इसके जल्द ही लॉन्च होने की संभावनाओं को सपोर्ट कर रही हैं।
ये भी पढ़ें


