Induction Cooktop Cooking: एलपीजी की कमी और सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के साथ कई घरों में अब इंडक्शन कुकटॉप्स पर खाना बन रहा है। यहां इंडक्शन कुकटॉप्स पर खाना बनाने में बिजली के ज्यादा इस्तेमाल को कंट्रोल में में रखने के आसान तरीके दिए गए हैं।
इंडक्शन कुकटॉप के यूज पर लगने वाली बिजली का ध्यान रखें
ज्यादातर इंडक्शन कुकटॉप 1200W और 2000W के बीच चलते हैं। एक 2000W मॉडल हर घंटे लगभग 2 यूनिट का यूज कर सकता है और रेगुलर इस्तेमाल के साथ मासिक रूप से 60 से 120 यूनिट तक आपके बिजली बिल में जुड़ सकता है। अगर इससे ज्यादा बिल में जुड़ रहा है तो सतर्क हो जाना चाहिए और इंडक्शन कुकटॉप के यूज पर लगने वाली बिजली का ध्यान रखना चाहिए।
फ्लैट-बॉटम और मैग्नेटिक बर्तनों का यूज करें
फ्लैट-बॉटम और मैग्नेटिक बर्तन तेजी से गर्म होते हैं और बिजली की बर्बादी कम करते हैं तो इसी तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करें। गलत कुकवेयर के इस्तेमाल से खाना पकाने का समय बढ़ जाता है, जिससे सीधे तौर पर बिजली की खपत बढ़ जाती है तो इससे बचना चाहिए।
मीडियम सेटिंग्स पर खाना पकाएं
हर डिश के लिए हाई पावर की जरूरत नहीं होती है। मीडियम सेटिंग्स पर खाना पकाना आमतौर पर काफी होता है और बिजली की खपत को कंट्रोल करने में मदद करता है। खासकर रोज के खाने के लिए मीडियम सेटिंग्स पर ही खाना पकाने की सलाह दी जाती है।
खाना बनाते समय ढक्कन ढक कर रखें
खाना बनाते समय ढक्कन रखने से गर्मी ट्रैप हो जाती है और खाना पकाने का समय कम हो जाता है। यह आसान सी आदत बिजली का कम यूज करती है और कुकटॉप की ओवरऑल एफिशिएंसी में सुधार करती है।
दाल, चावल या बीन्स को भिगोकर पकाएं
खाना पकाने से पहले दाल, चावल या बीन्स को भिगोने से खाना पकाने में लगने वाला समय कम हो जाता है। ऐसा हमेशा करने के जरिए आपकी महीने भर में कम बिजली की खपत होगी और आपका बिजली का बिल कंट्रोल में रहेगा।
डिश को बची हुई आंच पर पकने दें
इंडक्शन कुकटॉप को थोड़ा जल्दी बंद कर दें और डिश को बची हुई आंच पर पकने दें। इस तरह भी आप बिजली के बिल पर बचत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें


