Saturday, April 18, 2026
Homeखेल19 साल का हुआ IPL, कोहली 19 रन बनाकर आउट:जितेश का सिंगल...

19 साल का हुआ IPL, कोहली 19 रन बनाकर आउट:जितेश का सिंगल हैंड कैच; RCB एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम




IPL के 19 साल पूरे हो गए हैं। 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता और बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया था। इसी मैदान पर RCB और DC के बीच शनिवार का पहला मैच खेला गया, जिसे दिल्ली ने 6 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में दो संयोग देखने को मिले। पहला- विराट कोहली 19 रन पर ही आउट हुए। दूसरा- RCB ने चिन्नास्वामी में 100वां मैच खेला। वह एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली इस लीग के इतिहास की पहली टीम बन गई। बेंगलुरु-दिल्ली मैच के टॉप मोमेंट्स
1. चिन्नास्वामी में ही 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था पहला IPL मैच आज IPL के 19 साल पूरे हो गए। 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता और बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला मैच खेला गया था। इसी मैदान पर बेंगलुरु ने 100 मैच भी पूरे कर लिए। टीम एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली IPL इतिहास की पहली टीम भी बन गई है। 2. ग्रीन जर्सी के साथ उतरी बेंगलुरु की टीम
बेंगलुरु की टीम ग्रीन जर्सी के साथ खेलने उतरी। मैच से पहले होम टीम बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को पौधा दिया। RCB हर सीजन में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर उतरती है। 3. सॉल्ट ने कुलदीप की बॉल पर छक्का मारकर फिफ्टी पूरी की
बेंगलुरु की पारी के 9वें ओवर में फिल सॉल्ट ने कुलदीप यादव की बॉल पर छक्का मारकर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने वाइड लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारा। सॉल्ट ने 30 बॉल पर फिफ्टी बनाई। बाद में कुलदीप ने ही फिल सॉल्ट को ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। 4. फ्री-हिट पर कैच हुए जितेश शर्मा, एक रन मिला
15वें ओवर में मुकेश कुमार ने जितेश शर्मा को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। मुकेश की शॉर्ट लेंथ बॉल जितेश के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेटकीपर के ऊपर खड़ी हो गई, जिसे केएल राहुल ने आसानी से केच किया। लेकिन विकेट नहीं मिला। दरअसल, जितेश शर्मा फ्री-हिट पर कैच हुए थे, क्योंकि मुकेश ने नो बॉल डाली थी। यहां जितेश शर्मा 3 रन पर खेल रहे थे। 5. कैच लेने के प्रयास में चोटिल हुए मुकेश, चेहरे पर चोट लगी
18वें ओवर में एक कैच लेने के प्रयास में मुकेश कुमार के चेहरे पर चोट लगी। दूसरी बॉल पर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े मुकेश कुमार ने जितेश के शॉर्ट को पकड़ने के लिए डाइव लगाई। वे गेंद को जज नहीं कर पाए और कैच ड्रॉप हुआ। इसी डाइव के दौरान उनके चेहरे पर चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। 6. जितेश शर्मा ने एक हाथ से कैच पकड़ा
दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने एक हाथ से कैच पकड़ा। भुवनेश्वर कुमार की गुड लेंथ से बाहर जाती बॉल समीर रिजवी के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप की ओर जा रही थी। जितेश ने अपने दाईं ओवर ड्राइव लगाई और एक हाथ से कैच किया। समीर रिजवी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। 7. कोहली ने पकड़ा केएल राहुल का कैच
11वें ओवर की पहली बॉल पर विराट कोहली ने केएल राहुल का डाइविंग कैच पकड़ा। राहुल 103 किमी/घंटा की फ्लैट और फुल गेंद को आगे बढ़कर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में चली गई। विराट कोहली ने लॉन्ग-ऑफ से बाईं ओर भागते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। यहां कोहली का सेलिब्रेशन देखने लायाक था। स्टैंड्स में मौजूद कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी खुशी से झूम उठीं। 8. अक्षर पटेल क्रैम्प के कारण रिटायर्ड हर्ट 16वें ओवर में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल एक बार फिर क्रैम्प से परेशान दिखे। इस कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। अंपायरों ने फिजियो से बात की और आखिरकार अक्षर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह डेविड मिलर मैदान पर आए। 9. मिलर ने चौका मारकर जिताया
दिल्ली को आखिरी 3 बॉल पर 13 रनों की जरूरत थी। ऐसे में डेविड मिलर ने रोमारियो शेफर्ड की आखिरी तीन बॉल पर लगातार दो छक्के और एक चौका मारकर जिताया। वे 10 बॉल पर 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। —————————————————- बेंगलुरु-दिल्ली मैच की यह खबर भी पढ़िए… DC ने RCB को 6 विकेट से हराया; आखिरी ओवर में 15 रन बने दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। टीम ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाए। टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए। केएल राहुल ने 57 रन का योगदान दिया। RCB ने 20 ओवर में 175 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments