Thursday, March 19, 2026
HomeBreaking News'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल...

‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब…’, IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना


स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. चहल आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे, वह इस लीग के शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए मेहनत कर रहे चहल ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब शो पर बताया कि उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने 6 महीने से शराब नहीं पी, ये सुनकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डिविलियर्स ने भी तालियां बजाई.

35 वर्षीय युजवेंद्र चहल के लिए अब फिटनेस एक बड़ी चुनौती है. इस पर स्पिनर गेंदबाज ने काफी मेहनत भी की है. उन्होंने कहा, “शराब पीना छोड़ दिया है. 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, मैंने शराब को हाथ नहीं लगाया. मेरी उम्र 35 साल हो गई है, इस वजह से मैं अधिक ध्यान रखता हूं. मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं. मैं सीनियर हूं तो चाहता हूं कि आईपीएल में युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सीखे.”

युजवेंद्र चहल ने माना कि पिछले सीजन के फाइनल में मार्को जानसेन के नहीं होने से फर्क पड़ा था. बता दें कि जानसेन पिछले संस्करण के फाइनल से पहले अपने वतन लौट गए थे, क्योंकि उन्हें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी करनी थी. पंजाब पिछले साल अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में आरसीबी ने 6 रनों से हरा दिया था. चहल ने कहा, “अगर जानसेन होते तो हम आईपीएल खिताब जीतते. पूरे संस्करण में जानसेन ने शानदार गेंदबाजी की थी और निचले क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की शैली टीम के लिए महत्वपूर्ण थी.”

चहल ने किया खुलासा

युजवेंद्र चहल ने पहली बार बताया कि आईपीएल के पिछले संस्करण के अंत में वह चोट से जूझ रहे थे. उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था. फिर उनकी नकल में भी फ्रैक्चर हो गया था. चहल ने बताया कि इसी कारण वह सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी स्वाभाविक लेग-स्पिन नहीं कर पाए थे. चहल ने अब ठाना कि उनकी प्राथमिकता उनकी फिटनेस है, ताकि वह पंजाब किंग्स को उनके पहले आईपीएल खिताब दिलाने में योगदान दे सके.

यह भी पढ़ें

‘पढ़ाई में नहीं आए इतने नंबर, लेकिन…’, 80% विनिंग रेट पर बोले सूर्यकुमार यादव; स्कूल से जुड़ा राज खोला

IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले 5 खिलाड़ी, एक ने तो 9 बार बदली फ्रेंचाइजी



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments