Wednesday, March 18, 2026
HomeBreaking News'अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो..'इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही डॉक्टर...

‘अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो..’इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही डॉक्टर ने आखिर पेरेंट्स से क्यों कही थी ऐसी बात


बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता 19 मार्च को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. इस खास मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसके बारे में आप जानकर दंग रह जाएंगे. तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कई बार करीब से मौत का एक्सपीरिएंस हो चुका है, जिसकी वजह से वो रिस्क लेने वाली बन गई हैं.

तनुश्री ने कहा था कि अब वो अपनी जिंदगी को पूरी तरह से खुलकर जीती हैं, उन्हें किसी बात का डर नहीं रहता. एक्ट्रेस के अनुसार जब वो छोटी थीं, तब उनके पेरेंट्स को डॉक्टर ने कह दिया था कि इसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो.

तनुश्री दत्ता के साथ कई बार हुई भयानक घटना

क्योंकि, इसे गंभीर बीमारी है.तनुश्री दत्ता ने बताया था,’मैं प्रीमच्योर बेबी थी, 7 महीनों में ही पैदा हो गई थी.जन्म के बाद ही मुझे जॉन्डिस हो गया और डॉक्टर्स ने हार मान ली थी. मेरे पेरेंट्स से डॉक्टर ने कहा कि अंतिम संस्कार की तैयारी कीजिए.

अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो..'इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही डॉक्टर ने आखिर पेरेंट्स से क्यों कही थी ऐसी बात

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, मैं जीवित रही और फिर स्वस्थ भी हो गई.’तनुश्री ने एक और घटना का जिक्र किया था. उन्होंने बताया कि एक बार तो मुंबई लोकल ही उन पर से गुजर जाती. क्योंकि, वो अपनी दोस्त के संग पैदल ही ट्रैक को पार कर रही थीं.

एक्ट्रेस के अनुसार,’एक मिनट या उससे भी कम समय था, फिल्म की ,तरह मेरी पूरी जिंदगी मेरे सामने फ्लैश हो रही थी.’ तनुश्री ने एक और घटना का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि एक बार तो उनका रोड-एक्सिडेंट होते-होते रह गया था. तनुश्री की जिंदगी में ये जो भी घटनाएं घटित हुईं,उसने उन्हें मजबूत बना दिया.इतना ही नहीं वो कहती हैं कि इन सब की वजह से जिंदगी को लेकर उनके अंदर एक गहरा सम्मान जग गया.

ये भी पढ़ें:-फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स

 

 

 

 

 

 

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments