साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर कहे जाने वाले जूनियर एनटीआर की तो दुनिया दीवानी है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं और किसी भी हद तक जा सके हैं. हाल ही में जूनियर एनटीआर एक अस्पाल के उद्घाटन में पहुंचे थे.
जहां वो फैंस की हरकतों से काफी परेशान हो गए और उनकी लताड़ लगा दी. एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जूनियर एनटीआर किस कदर परेशान हो गए हैं और इवेंट में मौजूद लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कह रहे हैं.
जूनियर एनटीआर का फूटा गुस्सा
जूनियर एनटीआर को आप वीडियो में एक नहीं बल्कि कई बार शांत रहने के लिए कहते हुए सुन सकते हैं. दरअसल, जूनियर एनटीआर बेंगलुरु के आईएमएस सुपर स्पेशलिटी अस्पाल के उद्घाटन सेरेमनी में रविवार को चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे.
एक्टर जैसे ही इवेंट में पहुंचे, वहां भीड़ जमा होने लगी. इतना ही नहीं बल्कि अफरा-तफरी का माहौल तक बन गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस किस तरह से हंगामा मचा रहे हैं.
Jr NTR | மேடையில் பேசும் போது ரசிகர்கள் சொன்ன அந்த வார்த்தை.. சட்டென டென்ஷன் ஆன ஜூனியர் என்டிஆர் #jrntr | #thanthitv | #cinema pic.twitter.com/48ne2DmPtP
— Thanthi TV (@ThanthiTV) March 9, 2026
वैसे तो पुलिस इन हालातों को कंट्रोल करने की कोशिश कर ही रही थी. लेकिन, जूनियर एनटीआर ने भी मंच पर से ही लोगों को शांत करवाने की कोशिश की. जूनियर एनटीआर जब सबको शांत रहने के लिए कह रहे थे, तभी वहां मौजूद लोग बार-बार उनका नाम ले रहे थे.
इस बात पर जूनियर एनटीआर को काफी गुस्सा आ गया. उन्होंने गुस्से में स्पीच देना बंद कर दिया. उसके बाद उन्होंने फैंस से कहा कि वो लोग शांत रहें. इस दौरान जूनियर एनटीआर को काफी सीरियस मूड में देखा गया.
एक्टर ने इस दौरान तेलुगु में कहा,’क्या आप सभी प्लीज शांत रह सकते हैं.? वहां मौजूद लोग उसके बाद भी शांत नहीं होते तो जूनियर एनटीआर इंग्लिश में उसी बात को दोहराते हैं और कहते हैं,’मैंने कहा था चुप रहो.’ उसके बाद वहां मौजूद सभी लोग शांत हो जाते हैं. उसके बाद एक्टर सभी को थैंक्यू कहते नजर आते हैं.


