Saturday, July 11, 2026
HomeBreaking News'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा...

‘नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार’, तेज प्रताप का बड़ा दावा


जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने सनसनीखेज दावा किया है. तेज प्रताप ने का कहना है कि बिहार में सरकार गिरने वाली है. यह दावा तेज प्रताप ने ऐसे वक्त में किया है जब बांकीपुर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे अभिषेक सिन्हा ने अपना नामांकन वापस लिया है. हालांकि बीजेपी ने इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नीरज कुमार अब अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) की शाम तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाई है, ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी की थी, और मैं वृंदावन में हूं, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी.”

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चोरी मामला: ‘मर जाओ, कैसे पता नहीं चला…’, पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

आज हुई है एनडीए की बैठक

बता दें कि आज सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए की बैठक बुलाई थी. इसमें एनडीए के सारे घटक दल के नेताओं को शामिल होना था. यह बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होना है. यह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट है. 

एनडीए की बैठक में क्या कुछ हुआ इस पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष ने जानकारी दी है. संजय सरावगी ने कहा, “आज लोक सेवक आवास में सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए दल की बैठक को संबोधित किया. इसमें बिहार के सर्वांगीण विकास, राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों में गति लाने, सुशासन को सुदृढ़ बनाने और आमजन तक सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.”

मीटिंग के बीच आई झटका वाली खबर

इस मीटिंग के बीच हैरान करने वाली खबर तब सामने आई जब बांकीपुर से बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. यह पॉलिटिकल ड्रामा चल ही रहा था कि तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर हैरान करने वाला दावा किया है. अब देखना होगा कि दावे में कितनी सच्चाई भविष्य में दिखती है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, ‘चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं’





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments