Sunday, March 8, 2026
Homeव्यापारRBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6...

RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में…


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Yes Bank New MD and CEO: प्राइवेट सेक्टर की बैंक यस बैंक ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की है. बैंक ने विनय मुरलीधर टोंसे को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. वे 6 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से इस पद की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं. 

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. टोंसे की नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होगी. आइए जानते हैं, उनके बारे में….

बैंक का क्या है कहना?

बैंक का मानना है कि विनय मुरलीधर टोंसे का लंबा अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता यस बैंक के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. बैंकिंग सेक्टर में तीन दशकों से ज्यादा समय तक काम करने के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. 

साथ ही उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का अनुभव भी हासिल किया है. ऐसे में बैंक को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में बैंक की बिजनेस और ऑपरेशनल स्ट्रेटजी को मजबूत करने में मदद मिलेगी और आगे की ग्रोथ को भी नई दिशा मिल सकती है.

कौन हैं विनय मुरलीधर टोंसे?

विनय मुरलीधर टोंसे बैंकिंग सेक्टर के अनुभवी प्रोफेशनल माने जाते हैं. उनके पास इस क्षेत्र में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने बैंक में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए लंबा वक्त बिताया है.

नवंबर 2023 से नवंबर 2025 के बीच वे SBI में मैनेजिंग डायरेक्टर (रिटेल बिजनेस और ऑपरेशंस) के पद पर रहे. अपने करियर के दौरान उन्होंने कॉरपोरेट क्रेडिट, इंटरनेशनल बैंकिंग, ट्रेजरी ऑपरेशंस, इक्विटी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, रिटेल बैंकिंग और एग्रीकल्चर बैंकिंग जैसे कई अहम क्षेत्रों में काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने एसबीआई म्युचूअल फंड में बतौर एमडी और सीईओ भी अपनी सेवाएं दी हैं. इसी अनुभव के चलते उन्हें बैंकिंग इंडस्ट्री में एक मजबूत और भरोसेमंद लीडर माना जाता है.

सोमवार को शेयरों पर हो सकती है नजर

बैंक के शीर्ष नेतृत्व में हुए बदलाव के बाद सोमवार, 9 मार्च के कारोबारी दिन कंपनी शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकते हैं. ऐसी खबरें अक्सर शेयरों की चाल और निवेशकों की धारण में बदलाव करने का काम कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध से ऐसी लगी नजर कि निवेशक हुए कंगाल, 19 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान; बाजार में हाहाकार



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments