Saturday, March 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOpenAI ने GPT-5.4 एआई मॉडल के लॉन्च की दी जानकारी, जल्द ही...

OpenAI ने GPT-5.4 एआई मॉडल के लॉन्च की दी जानकारी, जल्द ही आएगा बड़ा अपडेट


OpenAI- India TV Hindi
Image Source : AP
ओपनएआई

OpenAI: ओपनएआई ने GPT-5.4 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल के लॉन्च की जानकारी दी है। सैन फ्रांसिस्को की इस AI कंपनी ने कहा कि मौजूदा मॉडल का यह बड़ा अपडेट जल्द ही आ सकता है, जिससे यह किसी बड़े मॉडल के लॉन्च के बाद सबसे तेज लॉन्च टीजर बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि मंगलवार को कंपनी ने सभी ChatGPT यूजर्स के लिए GPT-5.3 Instant जारी किया था। यह मॉडल बेहतर कन्वर्सेशन की क्वालिटी पर फोकस्ड है। 

GPT-5.4 AI मॉडल जल्द आ सकता है

X पर एक पोस्ट में OpenAI के आधिकारिक हैंडल ने कहा, “5.4 आपकी सोच से भी जल्दी आ रहा है।” जानकारी के लिए बता दें कि GPT-5.4, GPT 5 सीरीज मॉडल का अगला प्रमुख अपडेट है और इसमें अलग-अलग कैपिसिटी में अहम सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी के लिए नए AI मॉडल के लॉन्च की घोषणा करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसका समय दिलचस्प है।

OpenAI ने GPT-5.3 इंस्टेंट मॉडल पहले ही जारी किया 

इस पोस्ट से ठीक एक दिन पहले, OpenAI ने GPT-5.3 इंस्टेंट मॉडल जारी किया। यह एक जनरल कामों के लिए यूज किए जाने वाला मॉडल है जिसे सभी ChatGPT यूजर्स के लिए उनकी सबस्क्रिप्शन स्थिति की परवाह किए बिना रोल आउट किया जा रहा है। हालांकि यह मॉडल मल्टीमॉडल या कोडिंग क्षमताओं में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं लाता है, लेकिन यह बातचीत और लेखन-आधारित कार्यों पर फोकस्ड है।

एक पोस्ट में कंपनी ने कहा कि GPT-5.3 इंस्टेंट कम डिस्क्लेमर दिखाएगा और वेब से हासिल जानकारी को अपने नॉलिज और रीजनिंग के साथ बेहतर ढंग से संतुलित करेगा। इसके अलावा, मॉडल की कन्वर्सेशन स्टाइल ज्यादा टू द पॉइंट और यह गंभीर भावनाओं से संबंधित या कल्पनात्मक विषय पर आधारित सामग्री लिखने में बेहतर सक्षम है।

क्यों इसकी टाइमिंग है महत्वपूर्ण

हालांकि यह कहना मुश्किल है कि OpenAI GPT-5.4 AI मॉडल कब जारी करेगा, लेकिन GPT-5.3 Instant के जारी होने के तुरंत बाद इसकी घोषणा ChatGPT को छोड़ने की योजना बना रहे बड़ी संख्या में यूजर्स की खबरों से संबंधित हो सकती है। एक वेबसाइट का दावा है कि पर्सनल प्रतिज्ञाओं, सोशल मीडिया पोस्ट और ऐप उपयोग डेटा के आधार पर, लगभग 25 लाख यूजर्स AI प्लेटफॉर्म का उपयोग बंद कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यूजर्स का यह पलायन OpenAI और पेंटागन के बीच हुए उस समझौते से जुड़ा है जिसके तहत अमेरिकी सरकार को इसकी तकनीक का उपयोग किसी भी कानूनी उद्देश्य के लिए करने की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें 

कैस्परस्काई का दावा, कंपनी ने 2025 में भारत में 4.7 करोड़ से ज्यादा साइबर खतरों को रोका





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments