Sunday, June 7, 2026
HomeBreaking News2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13...

2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट… ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • करोड़ों की पांच इमारतें और 13 प्लॉट संपत्ति मिली।

ओडिशा के कंधमाल जिले के बालीगुडा में सतर्कता विभाग (विजिलेंस डिपार्टमेंट) ने शनिवार (6 जून, 2026) को इंटीग्रिटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) के एक असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) बैकुंठ नाथ बेहरा से जुड़े 9 ठिकानों पर छापेमारी की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दरअसल, बैकुंठ नाथ बेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप थे, जिसके तहत सतर्कता विभाग ने बेहरा के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान ओडिशा सतर्कता विभाग को बैकुंठ नाथ बेहरा के पास अब तक करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का पता चला है, जिसमें एक पांच मंजिला इमारत और 13 महंगे प्लॉट शामिल हैं. इसके अलावा, दो लॉकरों में से 2 करोड़ रुपये की नकदी और 300 ग्राम से ज्यादा सोना भी बरामद किया गया है.

विभाग के अधिकारियों ने आरोपी बैकुंठ नाथ बेहरा के लॉकर के अंदर जब नोटों की गड्डियां देखीं, तो वे हैरान रह गए. अधिकारियों ने लॉकर से मिले नकदी को गिनने के लिए बैंक की कैश काउंटिंग मशीनें मंगवाई. सूत्रों के मुताबिक, दोनों लॉकर इंजीनियर बेहरा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड थे.

छापेमारी में अब तक कितनी संपत्तियों का चला पता?

ओडिशा सतर्कता विभाग की छापेमारी में अब तक मिली संपत्तियों में पांच इमारतें, भुवनेश्वर में चार आलीशान इमारतें, जिसमें नीलाद्रि विहार में 10,500 वर्ग फुट की चार मंजिला इमारत, शैलश्री विहार में 1,100 वर्ग फुट की तीन मंजिला इमारत, कानन विहार में 3,750 वर्ग फुट की दो मंजिला इमारत और चंद्रशेखरपुर में 2,500 वर्ग फुट की दो मंजिला इमारत और जाजपुर के धर्मशाला में पैतृक जमीन पर भी 2,500 वर्ग फुट की दो मंजिला इमारत शामिल है.

इसके साथ ही, 13 महंगे प्लॉट में भुवनेश्वर के प्रमुख इलाकों जैसे चंद्रशेखरपुर, शैलश्री विहार, घटिकिया और बोमीखाल में 7 प्लॉट, जाजपुर जिले के धर्मशाला इलाके में 5 प्लॉट और बारीपदा में एक प्लॉट शामिल है. 

1999 में सरकारी सेवा में शामिल हुए थे बैकुंठ नाथ बेहरा

उल्लेखनीय है कि आरोपी 52 वर्षीय बैकुंठ नाथ बेहरा साल 1999 में जूनियर इंजीनियर के तौर पर सरकारी सेवा में शामिल हुए थे और उनकी शुरुआती सैलरी 6,000 रुपये थी. 2016 में उन्हें असिस्टेंट इंजीनियर और फरवरी 2026 में AEE के पद पर प्रमोट किया गया, जब वे बालीगुडा स्थित ITDA में तैनात थे. 

यह भी पढे़ंः ‘धमकियों के कारण घर…’, कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments