Sunday, June 7, 2026
Homeशिक्षाबड़ी खबर: NTA का बड़ा बयान, Re-NEET UG पेपर लीक का दावा...

बड़ी खबर: NTA का बड़ा बयान, Re-NEET UG पेपर लीक का दावा पूरी तरह फर्जी, पैसे ऐंठने के लिए फैलाया जा रहा झूठ


मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही ‘पेपर लीक’ की खबरों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा एक्शन लिया है. NTA ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर 21 जून को नीट का पेपर लीक होने, पहले से पेपर मिलने या पेपर बेचे जाने के जितने भी दावे किए जा रहे हैं, वे सब पूरी तरह से झूठे, फर्जी और गुमराह करने वाले हैं. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे किसी भी झांसे में न आने और पैसे न देने की सख्त हिदायत दी है.

छात्रों की मजबूरी का फायदा उठा रहे ठग- NTA

NTA ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वे संगठित नकल माफिया और ठगों का काम हैं. ये गैंग परीक्षा के समय छात्रों और उनके परिवारों के तनाव व घबराहट का फायदा उठाकर फर्जी पेपर बेचने और उनसे मोटी रकम ऐंठने (वसूली) का धंधा चला रहे हैं. इंटरनेट पर चल रहा ऐसा हर एक दावा मनगढ़ंत और बकवास है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ किए ये 4 बड़े पॉइंट

परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित: परीक्षा कराने की पूरी प्रक्रिया एकदम सुरक्षित है और सभी जरूरी कड़े नियम लागू हैं, ताकि सभी उम्मीदवारों को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल मिल सके.

फर्जी अकाउंट्स पर एक्शन: NTA सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने वाले ऐसे सभी चैनलों और अकाउंट्स की पहचान कर रहा है. साइबर क्राइम टीम को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है ताकि इन अकाउंट्स को तुरंत बंद (Takedown) कराया जा सके.

होगी जेल, दर्ज हो रही FIR

इस तरह के फर्जी कंटेंट बनाने, उसे शेयर करने या आगे फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ NTA पुलिस और साइबर क्राइम सेल में कानूनी शिकायत (FIR) दर्ज करा रहा है. छात्रों को ठगने का प्रयास एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जिसमें शामिल लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. 

यह भी पढ़ें: Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?

झांसे में न आएं पेरेंट्स

उम्मीदवारों और माता-पिता को सलाह दी गई है कि वे ऐसे किसी भी मैसेज को न तो आगे फॉरवर्ड करें और न ही इन ठगों को कोई पैसा दें.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस या भाजपा जैसी पार्टियों का प्रवक्ता बनने के लिए किस डिग्री की होती है जरूरत?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments