Thursday, August 13, 2026
HomeBreaking Newsसुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या...

सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?


बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी बिहार में फिल्म शूट करेंगे. 50 से 60 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होगी. बीते सोमवार (10 अगस्त, 2026) को उन्होंने मुखयमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि मुलाकात के दौरान कला, सिनेमा एवं बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुखद एवं सार्थक संवाद हुआ. सुनील शेट्टी ने आश्वस्त किया कि बिहार में भी फिल्म निर्माण करेंगे.

वहीं मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा कि मीटिंग हुई है. शूटिंग के लिए आना चाहते हैं. अक्टूबर से एक फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं. क्योंकि फिल्म को लेकर बिहार में नई पॉलिसी आई है. बिहार एक बड़ा बहुत डेस्टिनेशन होने वाला है. 50-60 दिन की शूटिंग होनी है, इसलिए बातचीत करने आए थे. बिहार में बहुत अच्छी-अच्छी जगह है. अभी अगले हफ्ते टीम भी आएगी और देखेगी. 

अच्छी है फिल्म की कहानी: सुनील शेट्टी

इस सवाल पर कि मुख्यमंत्री ने क्या कहा? सरकार की ओर से कैसा रिस्पॉन्स रहा? इस पर जवाब में सुनील शेट्टी ने कहा, “बहुत ही अच्छा रिस्पॉनस रहा. वो (सम्राट चौधरी) चाहते हैं कि यहां शूट हो…” एक सवाल पर कहा कि देखिए फिल्म जब चलती है तो बिहार और यूपी से ही शुरू होती है. ऑडियंस काफी स्ट्रॉन्ग है. फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है. 

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, ‘मुझसे जुड़े लोगों को…’

सुनील शेट्टी ने कहा कि सीएम हर चीज के लिए पॉजिटिव थे. वे चाहते हैं कि यहां इंडस्ट्री आए. सारी चीजें हों. पूछा गया कि फिल्म में आप हैं या आपका प्रोडक्सन है? इस पर बताया कि प्रोडक्सन जुड़ा हुआ है, बेटा जुड़ा हुआ है. बहुत सारी चीजें हैं. मीडिया से कहा कि कुछ तो सरप्राइज रखेंगे न आप लोगों के लिए भी. 

सुनील शेट्टी ने कहा कि यहां के लोग खूबसूरत हैं. फिल्म के पॉइंट से देखा जाए तो यहां ऑडियंस है. सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बिहार आकर लिट्टी-चोखा खाया है.

यह भी पढ़ें- झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की ‘चिंता’ पर कांग्रेस भड़की, ‘वास्तव में…’





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments