Tuesday, April 21, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीवनप्लस ने अपने नए टैबलेट का टीजर किया जारी, OnePlus Pad 3...

वनप्लस ने अपने नए टैबलेट का टीजर किया जारी, OnePlus Pad 3 Pro नाम से हो सकता है लॉन्च


OnePlus New Tablet: वनप्लस ने धीरे से भारत में एक नए टैबलेट का टीजर निकाला है। हालांकि इस टैबलेट के बारे में अभी बहुत ज्यादा डिटेल्स ऑफिशियल तरीके से सामने नहीं आई हैं पर ऐसा लगता है कि कंपनी एक और हाई-एंड डिवाइस के लॉन्च की तैयारी कर रही है। इस टीजर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीज किया गया है, लेकिन ये इस नई डिवाइस के नाम और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं देता है। हालांकि ये इसकी परफॉर्मेंस को जरूर हाईलाइट करता है। कंपनी ने इस टीजर में ‘Exceptional Power’ को सामने और सेंटर में रखा है जिसका मतलब है कि ये टैबलेट एक बेसिक अपग्रेड या केवल एक बजट टैबलेट नहीं होने वाला है।

टीजर क्या दिखाता है?

ये टीजर इस टैबलेट का आंशिक लुक और इसके बेहद कम डिजाइन को दिखाता है। आप इसमें एक साइड पर पिल शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ क्लीन बैक पैनल देख सकते हैं। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि इस डिवाइस में LED फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा होने वाला है। इसका लुक कुल मिलाकर OnePlus Pad 3 के जैसा दिखाई देता है। इसके डिजाइन की तरफ इस समय कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है, कम से कम अभी तक के खुलासे से तो यही कहा जा सकता है। इस मामूली डिजाइन की झलक के अलावा वनप्लस ने और कुछ शेयर नहीं किया है। इसमें ना तो कोई चिपसेट की जानकारी है और ना कोई डिस्प्ले डिटेल्स ही शेयर की गई हैं। 

OnePlus Pad 3 Pro नाम से आएगा टैबलेट?

चूंकि इस डिवाइस का नाम शेयर नहीं किया गया है तो इस टैबलेट को लेकर थोड़ा असमंजस है कि ये आखिरकार किस नाम से सामने आने वाला है। ज्यादातर लीक्स इसके OnePlus Pad 3 Pro की तरफ होने का इशारा कर रहे हैं। ऐसा इसलिए मुमकिन हो सकता है क्योंकि वनप्लस का पैड 3 पहले से ही एक फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर बाजार में सेटल है तो कंपनी के लिए अगला कदम इसका प्रो वर्जन लाने से ही जुड़ा हो सकता है। बजाए इसके कि वनप्लस सीधा नए जेनरेशन की टैबलेट की ओर आगे बढ़ जाए। हालांकि कुछ चर्चा संभावित Pad 4 के नाम को लेकर भी हैं, लेकिन इस मौजूदा पॉइंट पर ये साफ लगता है कि वनप्लस अपने प्रोडक्ट को अपडेट कर रहा है और ये प्रो वर्जन की ओर ही हो सकता है।

OnePlus Pad 3 Pro के लीक स्पेसिफिकेशन्स

टिप्सटर देबायन रॉय की ओर से लीक की गई जानकारी के मुताबिक टैबलेट में 3.4K LCD स्क्रीन हो सकती है और इसका साइज 13.2-इंच हो सकता है जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसका फोकस परफॉर्मेंस पर होने की उम्मीद है तो इसमें फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 Elite जेन 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा इस डिवाइस में हायर रैम और स्टोरेज ऑप्शन इस समय देखने को मिल सकता है जिसके तहत टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज तक पहुंच सकता है। इस टैबलेट में विशाल 13,000mAh+ बैटरी मिलने की उम्मीद है जिसके साथ 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें 

नया Mac खरीदना है तो हाई -RAM मॉडल्स लेने में हो सकती है परेशानी, क्यों हो रही है इनकी कमी-जानें





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments