![]()
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हर बार मैच खेलने से पहले कार्टून देखते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें वैभव की टीम RR ने जीत हासिल की। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने भोजपुरी में जवाब देते हुए कहा कि, ‘सबके प्लान ईहे बा कि अगला मैच में अच्छा करे के बा, जीत के 2 पॉइंट ली, प्लेऑफ के तरफ बढ़ी। वैभव ने इस मैच में रिकॉर्ड भी बनाए हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैच से पहले कार्टून देखने की आदत- वैभव मैच के बाद जब उनसे भोजपुरी में सवाल किया गया कि जिस उम्र में सब कार्टून देखते हैं, उस उम्र में आप गेंदबाज के गेंद को कार्टून बनाते हैं। आपके दिमाग में क्या चलते रहता है? इस पर वैभव ने जवाब दिया कि, ‘मेरे दिमाग में कुछ नहीं चलता है। आज भी मैं हर दिन मैच से पहले कार्टून देखता हूं, क्योंकि मेरी आदत है देखने की। मगर फोकस गेम पर है।’ वैभवन ने बताया कि, ‘अगले मैच में हमारा यही प्लान है कि अच्छा करना है। जीत का 2 पॉइंट लेना है और आगे प्लेऑफ की तरफ बढ़ना है।’ वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए। वैभव के आउट होने पर गोयनका ने भगवान को दिया धन्यवाद वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 रन तो पूरे कर लिए लेकिन कल के मैच में ये खिलाड़ी मैच में फेल साबित हुए। इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में विकेट-मेडेन ओवर डाला। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव के आउट होने पर LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भगवान की तस्वीर जेब से निकालकर माथे पर लगाई।
Source link


