Tuesday, June 30, 2026
HomeBreaking News'मुस्लिम होता तो एनकाउंटर कर देते', चंदा चोरी मामले पर भड़के ओवैसी,...

‘मुस्लिम होता तो एनकाउंटर कर देते’, चंदा चोरी मामले पर भड़के ओवैसी, राहुल-अखिलेश पर जानें क्या कहा


उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हैदराबाद के सांसद और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने बाबरी मस्जिद के गिराए जाने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता तो उसके घर बुलडोजर चला देते और उसका एनकाउंटर कर देते. इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लिए संभावित गठबंधन को लेकर भी बयान दिया.

मुस्लिम होता तो एनकाउंटर कर देते: ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘मुझे याद है सुप्रीम कोर्ट ने अपने जजमेंट में कहा था कि 6 दिसंबर 1992 को जो हुए वो कानून का खुला उल्लंघन था. मुझसे पूछा गया कि राम मंदिर चंदा चोरी पर आप क्या कहेंगे. अगर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता तो और बाद जैसे ये घोटाला सामने आया तो उसका एनकाउंटर कर देते. बुलडोजर से उसका घर तोड़ देते और केस क्लोज. चंपत तो मजे में है. जिनकी गिरफ्तार हुई उनकी पुलिस कस्टडी भी नहीं ली जाती. आज मेरे बोलने के बाद शायद पुलिस कस्टडी ले ले.’ 

इशारों-इशारों में राहुल-अखिलेश पर बरसे

यूपी में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते हैं कि यूपी में दोबारा बीजेपी की सरकार बनें. पहले भी कहा था, आज भी कह रहा हूं. बीजेपी को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन करने के लिए तैयार है, तो ओवैसी आधे रास्ते चल कर आने को तैयार है. अगर गठबंधन इज्जत मान सम्मान के साथ होगा तो ओवैसी उस गठबंधन के साथ काम करने को तैयार है, लेकिन आप समझते हैं कि हमारा काम सिर्फ दरी बिछाना है तो कोई दरी नहीं बिछाएगा, दरी बिछाने के दिन खत्म हो गया है, अब हक सम्मान की लड़ाई होगी. अब नेता बनाया जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी तो मुसलमान को टिकट नहीं देती है और ये जो अपने आप को सेक्यूलर कहते हैं, वो सिर्फ गुलाम बनाने के लिए टिकट देती है. आपने सबका इस्तेमाल कर लिया, लेकिन कोई भी फिरकापरस्ती नहीं रोक पाया इसलिए आप अगर सिर्फ वोटर बने रहेंगे तो आपके मसले हल नहीं होंगे. यूपी में आज क्या-क्या हो रहा है. 200 साल से मस्जिद है, पुलिस स्टेशन बाद में आया तो मस्जिद तोड़ने का नोटिस दिया जाता है. 250 साल से मस्जिद है, रेलवे स्टेशन बाद में आया तो मस्जिद तोड़ने का नोटिस दिया जाता है.’

बीजेपी को रोकने की जिम्मेदारी मुस्लिमों की नहीं: ओवैसी

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी-आरएसएस को रोकने की जिम्मेदारी सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुसलमानों की नहीं है, ये पूरे यूपी के नागरिकों की जिम्मेदारी है.’ विपक्ष पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अब चुनाव आ रहा है. हमारे दोस्त कहेंगे कि ये हमारे वोट को डिवाइड करने आ रहा है. अरे कौन सा वोट डिवाइड हो रहा है. कैसे बीजेपी एक के बाद एक चुनाव जीत रही है. बंगाल में चुनाव लड़ने गए, वहां पर भी यही इल्जाम लगा दिए. जब ममता हार गईं, उनके 20 सासंद पीएम मोदी और अमित शाह के साथ चाय पी रहे हैं, उसमें वो लोग भी थे जो दिन रात मुझे गाली देते थे.’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments