केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को कहा कि अगर देश की मतदाता सूची में किसी भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी का नाम पाया जाता है, तो उसे हटा दिया जाना चाहिए.
रेड्डी ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के साथ सहयोग करने का आग्रह किया. रेड्डी ने कहा कि भारतीय नागरिकों को छोड़कर अन्य देशों के नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाने चाहिए.
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी जी ने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा की मतदान सूची में से सभी अन्य देशों के नागरिकों का नाम हटा देना चहिए जितने भी भारतीय नागरिक हैं सिर्फ उन्हीं का नाम इस मतदान सूची में रहना चाहिए.” उन्होनें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का जिक्र करते हुए सभी राजनितिक दलों से मदद की अपील भी की है.
जी किशन रेड्डी ने भारतवासियों को ये विश्वास दिलाया है कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस सूची में चुनाव आयोग की पूरी सहायता करेंगें. कोई भी अन्य देश का नागरिक इस सूची में ना पाया जाए. अगर किसी गैर देश के नागरिक का नाम इस सूची में मिलता भी है तो उसका नाम जल्द से जल्द इस मतदान सूची से बाहर कर दिया जाएगा. इस काम में भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर के कार्यकर्ता चुनाव अधिकारियों की नाम कटवानें में पूरी तकनीकी और जमीनी तरीके से मदद करेगें.


