Wednesday, July 1, 2026
Homeव्यापारकेंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 150.8 पर पहुंचा मई का AICPI-IW, डीए में...

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 150.8 पर पहुंचा मई का AICPI-IW, डीए में 3% की बढ़ोतरी तय!


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मई 2026 में AICPI-IW बढ़ने से डीए वृद्धि निश्चित.
  • केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3% बढ़कर 63% होगा.
  • यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी, वेतन में वृद्धि.
  • लेवल-6 व लेवल-10 कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी.

DA Hike in July 2026: केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है. लेबर ब्यूरो द्वारा हाल ही में मई 2026 के लिए जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) 0.9 अंक बढ़कर 150.8 पर पहुंच गया है, जबकि अप्रैल 2026 में यह 149.9 था. यह डेटा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA में बदलाव तय करने में अहम भूमिका निभाता है.

AICPI-IW बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA में 3% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है. इस बढ़ोतरी का बाद कर्मचारियों का डीए मौजूदा 60% से बढ़कर 63% पर पहुंच जाएगा, इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है. 

कितनी रही महंगाई दर?

औद्योगिक श्रमिकों के लिए मई 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.72 पर पहुंच गई है, जो पिछले साल मई के 2.93 के मुकाबले कहीं ज्यादा है. मार्च में महंगाई दर 149.1 था, जिसके बाद इसमें लगातार इजाफा होता जा रहा है. ऐसे में कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. अभी जून 2026 के AICPI-IW डेटा का इंतजार है, जो जुलाई के अंत में जारी कर दिए जाएंगे.

अगर जून में इंडेक्स स्थिर भी रहता है, तो भी फॉर्मूले के तहत डीए में 3% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. अभी जुलाई 2025 से मई 2026 तक उपलब्ध 11 महीनों के आंकड़ों के आधार पर DA का स्कोर 63% को पार कर चुका है. AICPI-IW बढ़ने से लेवल-6 के कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 1062 रुपये और लेवल-10 के अधिकारियों की सैलरी में करीब 1683 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

AICPI-IW क्या होता है? 

आसान भाषा में हें तो AICPI-IW महंगाई को मापने का एक पैमाना है. यह एक ऐसा सरकारी आंकड़ा है, जो यह बताता है देश की आम कामकाजी जनता के लिए खाने-पीने और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजें कितनी महंगी हो गई हैं. इनमें खाने-पीने की चीजों से लेकर कपड़े, बिजली बिल, दवाइयां वगैरह शामिल हैं. सरकार इसी आंकड़े को आधार मानते हुए यह तय करती है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़नी चाहिए. 

बता दें कि सरकार हर छह महीने में (जनवरी और जुलाई) में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए रिवाइज करती है और इसी के लिए पिछले 6 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों का औसत निकाला जाता है. 

ये भी पढ़ें:

महीना शुरू होते ही बड़ी गिरावट! जेट फ्यूल की कम हुई कीमत, क्या अब सस्ता होगा हवाई सफर? 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments