Thursday, June 18, 2026
HomeBreaking Newsकपड़े देख जज कर रहा था सेल्समैन, लड़की ने एक झटके में...

कपड़े देख जज कर रहा था सेल्समैन, लड़की ने एक झटके में खरीद डाले एक लाख के ईयरिंग- वीडियो वायरल


एक पुरानी कहावत है, किसी किताब को उसके कवर से कभी जज नहीं करना चाहिए. कहावत में भले ही किताब का जिक्र हो लेकिन ये कहावत असल जिंदगी में इंसानों के लिए कही गई है. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की दिन भर की थकान और शॉपिंग के बाद जब अपनी मां के साथ ज्वैलरी शोरूम पहुंची तो सेल्समैन ने उन्हें जज किया, लेकिन इसके बाद लड़की ने जो किया वो देखते ही देखते वायरल हो गया.

कपड़े देखकर जज करने लगा सेल्समैन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बताती है कि मेरी मां और मैं साथ में साउथ मुंबई की सैर के लिए निकले थे. मेरी मां को एक खास तरह का ज्वेलरी सेट चाहिए था और हमें मालूम था कि ये कहां मिलेगा. मुंबई घूमने के बाद हम लोग बोरिवली के एक ज्वेलरी स्टोर में गए. इस दौरान हमारी हालत ऐसी थी कि हमारे पैर धूल में सने हुए थे, बाल बिखरे हुए थे और मैं टी-शर्ट और चप्पल में थी. बहरहाल हमने ज्वैलरी शोरूम में एंट्री कर ली.

लड़की ने एक झटके में खरीद डाले 1 लाख के ईयररिंग

जब हम ज्वैलरी शोरूम पहुंचे तो सेल्समैन पहले तो हमें अजीब तरह से देखने लगा और फिर हमारे कपड़े देखकर हमें सेवपुरी ऑफर की गई, उन्हें लगा कि हम कुछ खरीद नहीं पाएंगे क्योंकि हमारी हालत खस्ता थी और हाथ में आम का थैला था. इसके बाद मुझसे रहा नहीं गया और मैंने मैनेजर को जाकर बोला कि हमें ऐसा सेल्समैन अलॉट करें जो हमें कपड़ों के आधार पर जज ना करता हो, इसके बाद हमें ईयररिंग दिखाए गए और हमने एक लाख रुपये के ईयररिंग खरीदे.

यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर

यूजर्स बोले, मुंबई का कल्चर ऐसा नहीं है

पोस्ट और वीडियो को Cycle Chain Shankar नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आप कहानी अपने मन से बना रही हैं, मुंबई में लोग जज ही नहीं करते. एक और यूजर ने लिखा…तो आपको अच्छे कपड़े पहनकर जाना था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कोई बात नहीं, मुंबई में हर तरह के लोग हैं, उन्हें एक मौका और दीजिएगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments