Monday, April 20, 2026
Homeराजनीति'ओछी राजनीति कर विपक्ष ने पास नहीं होने दिया बिल', महिला आरक्षण...

‘ओछी राजनीति कर विपक्ष ने पास नहीं होने दिया बिल’, महिला आरक्षण पर आया PM मोदी का रिएक्शन, तमिलनाडु में कांग्रेस पर बरसे


महिला आरक्षण बिल विपक्ष की वजह से लोकसभा में पारित नहीं हो पाया. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, डीएमके और उनके साथियों ने इसे ओछी राजनीति का शिकार बना दिया. अहम बात यह भी है कि पीएम मोदी शनिवार रात 8.30 बजे देश के नाम संबोधन देने वाले हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज अपनों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं. 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आए. मैंने सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने का अनुरोध किया. लेकिन DMK, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का शिकार बना लिया. अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पाती. लेकिन DMK ऐसा नहीं होने देना चाहती.’

DMK काले कारनामे छिपने वाले नहीं – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘DMK के कृत्य अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो चुके हैं. जनता DMK के काले कारनामे अच्छे से जान चुकी है. झूठ फैलाने से DMK के काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तमिलनाडु के लोग एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि ‘NDA इन, DMK आउट…’

उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु में महिलाएं अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं. लेकिन अब DMK की इस महिला-विरोधी मानसिकता का जवाब निश्चित रूप से दिया जाएगा. DMK संसद में भी महिलाओं के साथ खड़ी नहीं होती, लेकिन अब उसकी महिला-विरोधी सोच को चुनौती दी जाएगी.’

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल

बता दें कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर शुक्रवार (17 अप्रैल) को वोटिंग हुई, लेकिन सरकार इसके लिए दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई. इसी वजह से बिल लोकसभा में गिर गया. इसके बाद एनडीए की महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के खिलाफ नहीं दर्ज होगी FIR, हाईकोर्ट ने दोहरी नागरिकता मामले में लगाई रोक



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments