Tuesday, July 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीइस सेल में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 सीरीज और आईफोन 15...

इस सेल में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16 सीरीज और आईफोन 15 को सस्ते में खरीदने का मौका


Apple Products Sale: एप्पल के आईफोन के खरीदारों की संख्या दुनियाभर में बढ़ती जा रही है और iPhone 17 सीरीज के तीनों फोन दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-3 स्मार्टफोन में शामिल हैं। इसके अलावा iPhone 17 Pro Max ग्लोबली सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना है। अगर इन फोन को आप खरीदना चाहते हैं तो भारत में विजय सेल्स ने 11 अप्रैल से अपना एप्पल डेज 2026 सेल शुरू कर दिया है जिसमें आईफोन और आईपैड पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में खरीदारों को इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल रहे हैं। इन ऑफर्स से फाइनल कीमत कम हो जाती है और एप्पल प्रोडक्ट्स को कम कीमत पर खरीदने का यह एक अच्छा मौका है। यह सेल कंपनी के सभी रिटेल स्टोर्स और वेबसाइट पर अवेलेबल है। 

iPhone 17 सीरीज पर मिल रहा है शानदार ऑफर

सेल के दौरान iPhone 17 (256GB) 75,790 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध है। बैंक डिस्काउंट के बाद iPhone 17 Pro (256GB) की कीमत 1,24,190 रुपये है। टॉप-एंड iPhone 17 Pro Max (256GB) 1,38,390 रुपये में खरीदा जा सकता है। Axis, ICICI या SBI कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 3000 या ₹4000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इन ऑफर्स से iPhone के लेटेस्ट मॉडल थोड़े और अफोर्डबेल हो जाते हैं।

iPhone 16 पर भी बढ़िया छूट है अवेलेबल

विजय सेल्स पर छूट के बाद iPhone 16 (128GB) की कीमत अब 64,490 रुपये है। iPhone 16 Plus (128GB) 71,490 रुपये में उपलब्ध है। iPhone 16e पर भी अच्छी छूट मिल रही है और ये 53,690 रुपये में मिल रहा है। इस सेल का हिस्सा iPhone 15 (128GB) भी है और ये फोन 54,900 रुपये में मुहैया हो रहा है। कीमतों में कटौती से पुराने मॉडल उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन गए हैं जो कम कीमत में iPhone खरीदना चाहते हैं। आईफोन के पुराने मॉडलों की परफॉर्मेंस और फीचर्स अभी भी काफी अच्छे हैं और अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं।

iPhone Air पर ले सकते हैं बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

बैंक छूट के साथ iPhone Air अब 90,990 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक सेलेक्टेड डिवाइस पर 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का बेनेफिट भी ले सकते हैं। इसके साथ ही कस्टमर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं जिनका यूज बाद में किया जा सकता है। ये एक्स्ट्रा बेनेफिट इस डील को और भी आकर्षक बना देते हैं।

iPad पर भी मिल रही है डील

iPhone के अलावा iPad पर भी छूट उपलब्ध कराई गई हैं। iPad 11th जेनरेशन की कीमत केवल 30,490 रुपये कर दी गई है। iPad Air की शुरुआती कीमत 58,590 रुपये है। iPad Pro मॉडल छूट के बाद 91,890 रुपये से अवेलेबेल हो रहे हैं। ये ऑफर टैबलेट खरीदने की इच्छा रखने वाले कस्टमर्स के लिए शानदार ऑप्शन के तौर पर सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें 

BSNL का बड़ा दांव, फिर लौट आया फ्रीडम प्लान, 1 रुपये में मिल रहा बहुत कुछ





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments