Sunday, September 6, 2026
Homeव्यापारअमेरिकी इतिहास में सबसे महंगा हुआ डीजल, रोजमर्रा की चीजों के भी...

अमेरिकी इतिहास में सबसे महंगा हुआ डीजल, रोजमर्रा की चीजों के भी बढ़े दाम


इस समय केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में महंगाई तेजी से बढ़ रही है. जिससे अमेरिका भी अछूता नहीं रहा है. अमेरिका में भी लगातार महंगाई बढ़ रही है, हाल ही में डीजल की कीमतों में यहां भयंकर इजाफा हुआ है. इसने कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. फिलहाल अमेरिका में डीजल की कीमत 5.85 डॉलर प्रति गैलन पहुंच गई है. डीजल महंगा होने से अब रोजमर्रा के सामानों समेत कई और भी चीजें महंगी हो जाएंगी.

युद्ध से पहले नहीं था इतना महंगा
एसोसिएटेड प्रेस यानी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और यूएस का जब युद्ध शुरू हुआ था उससे पहले फरवरी के आखिर में अमेरिका में डीजल की औसत कीमत करीब 3.76 डॉलर प्रति गैलन थी. अब ये बढ़कर 5.85 डॉलर हो गई है. वहीं कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है. युद्ध से पहले इसकी कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी.

ये भी पढ़ें: छोटे शहरों में घर का सपना अब आसान, लोन के लिए बैंकों ने खोला खजाना

महंगे डीजल से बढ़ेगी महंगाई
डीजल की कीमत बढ़ने से केवल आना-जाना की महंगा नहीं होगा बल्कि इससे अन्य चीजें भी महंगी होंगीय साफ शब्दों में कहें तो महंगाई लगातार बढ़ेगी. ये चीजें हो सकती हैं महंगी:

  • खाने- पीने और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला सामान महंगा होगा.
  • ताजा फल, सब्जियां, समुद्री भोजन और मांस जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों पर असर.
  • महंगे डीजल का असर डिलीवरी कंपनियों पर भी पड़ रहा है.
  • कपड़े, कॉस्मैटिक और फर्नीचर भी हो सकते हैं महंगे.

क्यों बढ़े डीजल के दाम?
बता दें कि डीजल की कीमत बढ़ने की बड़ी वजह अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध बताया जा रहा है. इस युद्ध के कारण दुनिया में ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है और कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है. डीजल ट्रकों, ट्रेनों, जहाजों और खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए डीजल महंगा होने का असर सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की लागत भी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: बिना वेतन के काम कराने में भारत दुनिया में सबसे आगे, Unpaid वर्क पर सामने आई रिपोर्ट



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments