Sunday, September 6, 2026
Homeव्यापारलोगों की खुजली मिटाकर हर महीने 14 लाख रुपए कमा रहा ये...

लोगों की खुजली मिटाकर हर महीने 14 लाख रुपए कमा रहा ये शख्स


चीन कितने अनोखे कारनामे करता है ये तो हम सभी जानते ही हैं. चीन के प्रोडक्ट्स को दुनियाभर में बहुत पसंद किया जाता है. चीन बिजनेस से जुड़े भी कई अनोखे आईडियाज लाता रहता है. जैसे हाल ही में एक नया बिजनेस आईडिया यहां से आया है. चीन के एक शख्स ने नया बिजनेस आईडिया लोगों को दिया है. ये बिजनेस है लोगों की खुजली मिटाने का बिजनेस. नहीं समझे? आइये बताते हैं क्या ह पूरी माजरा.

क्या है ये बिजनेस?
दरअसल चीन के शेनझेन शहर के रहने वाले 32 साल के झांग शियाओचियाओ, यहां के लोगों से पैसे लेकर उनकी पीठ और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खुजाने की सर्विस देते हैं. उनका दावा है कि उनके दो आउटलेट से उन्हें हर महीने करीब 1 लाख युआन यानी लगभग 14 लाख रुपये की कमाई हो रही है. ये खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया है, क्योंकि अब तक तो हर कोई खुजली करने के लिए अपने पार्टनर या परिवार का सहारा लेता था.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी इतिहास में सबसे महंगा हुआ डीजल, रोजमर्रा की चीजों के भी बढ़े दाम

कैसे आया आईडिया?
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, झांग को इस बिजनेस का आइडिया पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए ही आया था. उन्होंने एक वीडियो देखा था, जिसमें एक महिला अपने पति की पीठ खुजा रही थी. वीडियो के कमेंट्स में कुछ लोगों ने कहा कि वो भी किसी को पैसे देकर अपनी पीठ खुजवाना पसंद करेंगे. ये देखकर झांग के दिमाग में सवाल आया कि क्या पीठ खुजाने जैसे साधारण काम को भी एक प्रोफेशनल सर्विस बनाया जा सकता है.

कितनी होती है कमाई?
ये बिजनेस झांग ने Suma नाम से शुरू किया है. इसका पहला आउटलेट शेनझेन के बाओआन इलाके में मई की शुरुआत में खुला. इसके करीब एक महीने बाद फुतियान इलाके में दूसरा आउटलेट शुरू किया गया. यहां एक घंटे की सर्विस की कीमत करीब 300 युआन यानी लगभग 4,200 रुपये है. यहां पर आकर ग्राहक आराम से बेड पर लेटते हैं और प्रशिक्षित कर्मचारी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में धीरे-धीरे खुजाते हैं.

ये भी पढ़ें: छोटे शहरों में घर का सपना अब आसान, लोन के लिए बैंकों ने खोला खजाना

नुकीले नेल्स का लिया जाता है सहारा
इसके लिए Suma के कर्मचारियों को नुकीले नेल्स दिए गए हैं, जिन्हें खासतौर से बनवाया जाता है. ग्राहक खुद बता सकते हैं कि शरीर के किस हिस्से पर ज्यादा ध्यान दिया जाए. इस सर्विस को आराम और तनाव कम करने के तरीके के तौर पर देखा जाता है. कुछ ग्राहकों का कहना है कि इससे उन्हें अच्छी और सुकूनभरी नींद भी आती है.

आगे है 100 स्टोर खोलने का प्लान
झांग का कहना है कि उनके दोनों स्टोर अपनी लागत निकालने लगे हैं और अब मुनाफा कमा रहे हैं. अब उनका प्लान है कि इस बिजनेस को पूरे चीन में फैलाया जाए. झांग आने वाले समय में 100 खुजाने वाले स्टोर खोलना चाहते हैं. उनका लक्ष्य है कि ये सर्विस सिर्फ एक अजीब या अनोखा आइडिया बनकर न रह जाए, बल्कि लोगों के लिए आराम और तनाव कम करने की एक नियमित सर्विस बन जाए.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments