Monday, June 22, 2026
HomeBreaking Newsअजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे...

अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री


देश भर में हो रहे नीट के री एग्जाम के बीच आज राजस्थान के अजमेर शहर के एक केंद्र पर बुर्का पहन कर आई छात्रा को एंट्री देने से रोके जाने पर देर तक हंगामा हुआ. राजस्थान के ही ब्यावर जिले की रहने वाली कुलसुम नाम की अभ्यर्थी अजमेर शहर के सावित्री इलाके में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंटर पर बुर्के में परीक्षा देने के लिए पहुंची. बुर्का पहनने की वजह से कुलसुम को एंट्री देने से मना कर दिया गया. 

इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक और सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ कुलसुम और उसके बुजुर्ग पिता मोहम्मद आरिफ की काफी देर तक बहस हुई. केंद्र के गेट पर लगे सुरक्षाकर्मी उसे बुर्के में एंट्री देने को कतई तैयार नहीं थे. कुलसुम ने इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की गाइडलाइन खोलकर दिखाई तो कई दूसरे लोगों ने भी इस मामले में दखल दिया. 

राजस्थान: नमक के कचरे से बन रही थी पोटाश, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का छापा, कई गोदाम सील

हंगामें के चलते अजमेर के जिला कलेक्टर लोकबंधु पहुंचे केंद्र पर

मीडिया कर्मियों के मौके पर पहुंचने के बाद सुरक्षा जांच पूरी होने पर छात्रा कुलसुम को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दे दी गई. हालांकि, गेट पर हुए विवाद और हंगामे के कारण उसे करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा. घटना की जानकारी मिलने पर अजमेर के जिला कलेक्टर लोकबंधु भी परीक्षा केंद्र पहुंचे और उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी निर्धारित गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है. 

वहीं, बुर्का पहनने के कारण प्रवेश से रोके जाने पर कुलसुम और उनके पिता मोहम्मद आरिफ ने कड़ा विरोध जताया. उनका कहना था कि मई में आयोजित परीक्षा के दौरान भी उन्हें बुर्का पहनकर ही प्रवेश दिया गया था और इस बार भी वे समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए थे, इसलिए उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए था.

राजस्थान: ट्रांसफर के लिए रोने लगी महिला नर्सिंगकर्मी, स्वास्थ्य मंत्री के पैरों में गिरकर लगाई गुहार



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments